फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Naeem Akhtar, Gave Statement, PDP Leader

नेकां का विरोध में बोलने वालों को जेल में डालने का इतिहास : नईम अख्तर

विज्ञापन
Srinagar, Naeem Akhtar, Gave Statement, PDP Leader
बांदीपोरा। पीडीपी के पूर्व मंत्री नईम अख्तर ने गुंडपोरा इलाके में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में सत्ताधारी राजनीतिक दल पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के खिलाफ बोलने वालों को राष्ट्र-विरोधी करार देने और उनके खिलाफ सीबीआई व ईडी की जांच करवाने का इस पार्टी का पुराना इतिहास रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने एनसी पर पीडीपी विधायक वहीद उर रहमान पर्रा को गलत तरीके से निशाना बनाने का आरोप लगाया। इस कार्यक्रम में स्थानीय निवासियों, विशेष रूप से युवाओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। कई युवा और नए चेहरे पार्टी में शामिल हुए। अख्तर ने पार्टी में शामिल होने वाले नए सदस्यों का स्वागत किया और इस बात पर जोर दिया कि राजनीतिक जवाबदेही और लोकतांत्रिक बदलाव के लिए युवाओं की भागीदारी बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने युवाओं से आगामी पंचायत चुनावों में सक्रिय रूप से हिस्सा लेने का आग्रह किया। नईम ने कहा कि उनकी ऊर्जा और समर्पण एक अधिक पारदर्शी और प्रगतिशील व्यवस्था बनाने में मदद कर सकती है। उन्होंने एनसी की इस बात के लिए भी आलोचना की कि वह जमीनी स्तर पर लोगों के स्थानीय मुद्दों और चिंताओं को हल करने में नाकाम रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed