फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Mobile Internet Service Start, Buisnessman And Students Got Relief

Srinagar News: मोबाइल इंटरनेट की सुविधा बहाल होने से कारोबारियों और छात्रों को मिली राहत

विज्ञापन
Srinagar, Mobile Internet Service Start, Buisnessman And Students Got Relief
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


श्रीनगर। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई की हत्या के बाद घाटी में पैदा हुए हालात के चलते मोबाइल इंटरनेट सेवा पर लगा प्रतिबंध और प्रीपेड सेवा बहाल होने के बाद स्थानीय कारोबारियों और छात्रों ने राहत की सांस ली। कारोबारियों ने कहा कि आजकल अधिकांश लेनदेन डिजिटल होता है लेकिन इंटरनेट प्रभावित होने से काफी नुकसान उठाना पड़ा।

स्थानीय दुकानदार बिलाल अहमद ने कहा कि पाबंदियों के चलते एक तो दुकानें भी बंद रहीं। जो कुछ खुली भी थीं उनके डिजिटल लेनदेन पर असर पड़ा। शुक्रवार की शाम से इंटरनेट सेवा के शुरू होने से आसानी हुई है और हम सभी ने राहत की सांस ली। एक अन्य दुकानदार शब्बीर अहमद ने कहा कि हम चाहते हैं कि कश्मीर में अमन और शांति का माहौल बना रहे क्योंकि हम लोग पहले ही बहुत नुकसान झेल चुके हैं।
विज्ञापन


न केवल कारोबारी बल्कि छात्रों ने भी राहत की सांस ली है। 8वीं कक्षा की छात्रा प्रभनूर कौर ने कहा कि हालात बिगड़ने पर सरकार ने सात मार्च तक स्कूल बंद करने की घोषणा तो कर दी लेकिन स्कूल की ओर से भेजे गए असाइनमेंट न तो सही से डाउनलोड हो पाते थे और ना ही हम कुछ काम कर पा रहे थे क्योंकि इंटरनेट की स्पीड 2जी तक ही सीमित थी। इसके बहाल होने से अब सब ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed