{"_id":"6a345686b99513ccee01a87f","slug":"srinagar-mla-altaf-wani-gave-statement-srinagar-news-c-264-1-sr11006-112449-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य के दर्जे की बहाली जनता की भावनाओं से जुड़ा मुद्दा है : अल्ताफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य के दर्जे की बहाली जनता की भावनाओं से जुड़ा मुद्दा है : अल्ताफ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनंतनाग। पहलगाम के विधायक अल्ताफ अहमद वानी ने वीरवार जम्मू-कश्मीर में राज्य का दर्जा (स्टेटहुड) बहाल करने की मांग को लेकर प्रस्तावित प्रदर्शन के संबंध में अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों की लोकतांत्रिक और सांविधानिक मांगों को पूरा किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि राज्य की बहाली जनता की भावनाओं से जुड़ा मुद्दा है और इस दिशा में सभी राजनीतिक दलों को एकजुट होकर प्रयास करने चाहिए। विधायक ने वलारहामा क्षेत्र में मुहर्रम-उल-हराम के मद्देनजर तैयारियों की समीक्षा बैठक भी की। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुहर्रम के दौरान श्रद्धालुओं को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा बिजली, पानी, सफाई, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को समय रहते दुरुस्त किया जाए।
विधायक ने कहा कि मुहर्रम के त्योहार पर लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए प्रशासन और संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी सहयोग की अपील की ताकि धार्मिक कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सकें।