फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Mission Bandipora, Jalwan Sports Ground, Save Stadium

Srinagar News: मिशन बांदीपोरा ने उठाया जलवान खेल मैदान को बचाने का बीड़ा

विज्ञापन
Srinagar, Mission Bandipora, Jalwan Sports Ground, Save Stadium
बांदीपोरा में खेल के मैदान को ठीक करते कर्मी। संवाद
- स्वयंसेवकों ने अवैध खनन से बने गड्ढे भरे, युवाओं को खेल से जोड़ने पर दिया जोर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बांदीपोरा। मिशन बांदीपोरा ने अवैध खनन से प्रभावित हुए जलवान खेल मैदान को फिर से बहाल करने के लिए अभियान शुरू किया है। मैदान में अवैध खनन के कारण बने गड्ढों को भरकर मैदान को दोबारा खेलने लायक बनाया जा रहा है ताकि युवाओं की खेलों में भागीदारी बढ़ सके।
इस पहल में प्रमुख राजनीतिक कार्यकर्ता मुश्ताक हमाद तांत्रे ने स्थानीय युवा स्वयंसेवकों के साथ मिलकर मैदान के गहरे गड्ढों को हाथों से भरने का काम किया। गड्ढों की वजह से मैदान का बड़ा हिस्सा खेल के लिए अनुपयोगी हो गया था। तांत्रे ने कहा कि खेल के मैदान सामुदायिक संपत्ति हैं जो युवाओं को सकारात्मक अवसर देते हैं और उन्हें नशे व अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में मदद करते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा खेल के मैदानों का रखरखाव करना हमारे युवाओं को स्वस्थ गतिविधियों से जोड़ने और नशे के बढ़ते खतरे से बचाने का सबसे कारगर तरीका है। तांत्रे ने बताया कि जलवान का यह अभियान मिशन बांदीपोरा के एक बड़े अभियान का हिस्सा है। इसके तहत जिले के कई गांवों में सामुदायिक भागीदारी से खेल के मैदानों को पहले भी बहाल किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों और युवाओं ने इस पहल का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मिट्टी और खनिजों के अवैध खनन के कारण यह मैदान महीनों से बेकार पड़ा था। उन्हें उम्मीद है कि बहाल होने के बाद यह मैदान एक बार फिर फुटबॉल, क्रिकेट और अन्य आउटडोर खेलों का केंद्र बनेगा। मिशन बांदीपोरा ने लोगों से अपील की कि वे सामुदायिक संपत्तियों की रक्षा करें और खेल अवसंरचना को बचाने के सामूहिक प्रयासों में सहयोग दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed