फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Mirwaiz, Umar Farooq, Aali Masjid

Srinagar News: आली मस्जिद के जीर्णोद्धार में मूल स्वरूप बनाए रखने पर मीरवाइज का जोर

विज्ञापन
Srinagar, Mirwaiz, Umar Farooq, Aali Masjid
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




श्रीनगर। मीरवाइज-ए-कश्मीर उमर फारूक ने मंगलवार को शहर के ईदगाह इलाके में स्थित ऐतिहासिक आली मस्जिद का दौरा किया। उन्होंने मस्जिद में चल रहे जीर्णोद्धार कार्यों का जायजा लिया। काम में लगे लोगों से बातचीत भी की।

इस दौरान मीरवाइज ने वक्फ बोर्ड के अधिकारियों से कहा कि मरम्मत का काम मस्जिद के पुराने वास्तुशिल्प के अनुसार ही किया जाए। हर मस्जिद की अपनी अलग पहचान और ऐतिहासिक महत्व होता है। पहचान के साथ किसी भी तरह का बदलाव नहीं होना चाहिए। जीर्णोद्धार का मकसद संरक्षण होना चाहिए न कि मूल ढांचे में बदलाव। ऐतिहासिक इबादतगाहों की असलियत और विरासत को आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखना जरूरी है।
विज्ञापन


आली मस्जिद कश्मीर की सबसे पुरानी और दूसरी सबसे बड़ी मस्जिदों में से एक मानी जाती है। इतिहास के अनुसार इसका निर्माण 15वीं सदी में हुआ था। अधिकांश स्रोत इसे सुल्तान अली शाह (जैन-उल-आबिदीन के बड़े भाई) की ओर से वर्ष 1395 या 1471 ईस्वी में बनवाया गया बताते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed