{"_id":"6a480fdbe15b9239b3008d27","slug":"srinagar-mehbooba-mufti-tehran-gave-tribute-ayatullah-khamnai-srinagar-news-c-10-1-agr1010-952445-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: महबूबा मुफ्ती ने तेहरान में अयातुल्ला खामनेई को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: महबूबा मुफ्ती ने तेहरान में अयातुल्ला खामनेई को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
- बोलीं- तेहरान आना मेरे लिए सम्मान, शोषितों के लिए लड़ने वाला नेता बताया
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने शुक्रवार को तेहरान पहुंचकर ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला सैयद अली खामनेई को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने तेहरान आकर व्यक्तिगत रूप से शोक और एकजुटता जताने को अपना सम्मान बताया।
एक्स पर पोस्ट में महबूबा मुफ्ती ने लिखा ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला सैयद अली खामेनेई की शहादत पर गहरी संवेदना और एकजुटता जताने के लिए तेहरान में मौजूद रहना मेरे लिए सम्मान की बात है एक ऐसे सम्मानित नेता जो धारा के खिलाफ खड़े होने का साहस रखते थे और शोषितों के लिए लड़े। मुफ्ती ईरान में आयोजित शोक समारोहों में शामिल होने के लिए तेहरान गई थीं, जहां वह अन्य गणमान्य लोगों और शोकाकुलों के साथ शामिल हुईं।
उन्होंने खामनेई को वैश्विक अन्याय के खिलाफ मजबूती से खड़े रहने और शोषितों का हक उठाने वाला नेता बताया। इससे पहले महबूबा को ईरानी अधिकारियों की ओर से तेहरान में शोक समारोहों में शामिल होने का आधिकारिक निमंत्रण मिला था। जम्मू-कश्मीर से चुनिंदा आमंत्रित लोगों में वह भी शामिल थीं जिनमें कई प्रमुख शिया धर्मगुरु भी थे। क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ध्यान के बीच कई देशों के राजनीतिक नेता और धार्मिक प्रतिनिधि तेहरान में शोक समारोहों में हिस्सा लेने पहुंचे हैं।