फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Mehbooba Mufti, PDP Chief, Gave Statement

प्रधानमंत्री का इजरायल दौरा देश की नीतियों के खिलाफ है : महबूबा

विज्ञापन
Srinagar, Mehbooba Mufti, PDP Chief, Gave Statement
श्रीनगर। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने वीरवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इजरायल दौरा देश की नीतियों के खिलाफ है और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के भारत के लिए अच्छा संकेत नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में पत्रकारों से बातचीत में कहा, मुझे लगता है कि हमारे देश की नीतियां इसके खिलाफ हैं। आज पूरी दुनिया इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू का विरोध कर रही है। वह गिरफ्तारी के डर से कई देशों का दौरा नहीं करते हैं। उन्हें गले लगाना हमारे देश के लिए अच्छा संकेत नहीं है।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव होने चाहिए
जम्मू और कश्मीर में होने वाले पंचायत चुनाव के बारे में एक सवाल पर मुफ्ती ने कहा कि उन्हें कराया जाना चाहिए क्योंकि लोगों को जमीनी स्तर पर मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा, 'लोगों को लगता था कि सरकार बनने के बाद उनकी मुश्किलें हल हो जाएंगी लेकिन उन पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसलिए पंचायत चुनाव होने चाहिए और मैं लोगों से अनुरोध करती हूं कि वे किसी पार्टी को न देखें बल्कि अच्छे लोगों को चुनें ताकि वे कल उनकी सेवा करें।'
विज्ञापन
विज्ञापन

यह सवाल डिप्टी सीएम से पूछें

जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी के भाई पर एंटी-करप्शन ब्यूरो की रेड के बारे में पूछे जाने पर पीडीपी प्रमुख ने कहा, डिप्टी सीएम के भाई पर रेड से यह साफ हो जाता है कि भाई किसके सपोर्ट से सब कुछ करता है। उन्होंने कहा, आपको यह सवाल डिप्टी सीएम से पूछना चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed