फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Manzoor Bhat, Bjp, Ask, Question Umar Abdullah, Government

सीएम नशे के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय मैराथन में व्यस्त : भट

विज्ञापन
Srinagar, Manzoor Bhat, Bjp, Ask, Question Umar Abdullah, Government
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




श्रीनगर। भाजपा के प्रवक्ता मंजूर भट ने मंगलवार को नेशनल कॉन्फ्रेंस सरकार और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री नशे के खिलाफ गंभीर कार्रवाई करने के बजाय मैराथन और अन्य कार्यक्रमों में अधिक व्यस्त नजर आ रहे हैं।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा, जम्मू-कश्मीर के लोगों को ऐसे नेतृत्व की जरूरत है जो युवाओं के भविष्य को प्राथमिकता दे। उन्होंने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की नशा मुक्त अभियान में सक्रिय भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि इस अभियान को आम जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है। यह पहल युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में एक अहम कदम है।
विज्ञापन


भट ने जिला प्रशासन, पुलिस और अन्य एजेंसियों के प्रयासों की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि नशा युवाओं के लिए गंभीर खतरा बन चुका है। लगातार जम्मू-कश्मीर में नशीले पदार्थ पहुंचाने की कोशिशें हो रही हैं। उपराज्यपाल के नेतृत्व में प्रशासन ने इस समस्या से निपटने के लिए ठोस और गंभीर कदम उठाए हैं। बिना मजबूत सरकारी पहल के जमीनी स्तर पर बदलाव लाना मुश्किल होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed