{"_id":"671d4d1caebd7fa8190b5173","slug":"srinagar-main-accused-of-ganderbal-terror-attack-identified-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar : गांदरबल आतंकी हमले के मुख्य आरोपी की पहचान, तलाश में बड़े स्तर पर अभियान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar : गांदरबल आतंकी हमले के मुख्य आरोपी की पहचान, तलाश में बड़े स्तर पर अभियान शुरू
Sun, 27 Oct 2024 01:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 27 Oct 2024 01:42 AM IST
सार
बताया जा रहा है कि एजेंसियों ने हमले के मुख्य आरोपी की पहचान कर ली है। मुख्य आरोपी मोहम्मद रमजान भट कुलगाम जिले का रहने वाला है। उसकी तलाश में बड़े स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : PTI
विस्तार
गांदरबल आतंकी हमले में जुटी सुरक्षा एजेंसियां को बड़ी सफलता मिली है। बताया जा रहा है कि एजेंसियों ने हमले के मुख्य आरोपी की पहचान कर ली है। मुख्य आरोपी मोहम्मद रमजान भट कुलगाम जिले का रहने वाला है। उसकी तलाश में बड़े स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
एक अधिकारी के अनुसार, गांव ठोकरपोरा का रहने वाला मोहम्मद रमजान पिछले साल से लापता है। वह आतंकवादी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) की लश्कर-ए-तयबा शाखा में शामिल हो गया था और उसे विभिन्न हमलों का प्रशिक्षण भी दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि भट को अपराध स्थल पर सीसीटीवी फुटेज में देखा गया था, जिससे हमले में उसके शामिल होने की संभावना और मजबूत हो गई है।
विज्ञापन
हमले के बाद से जम्मू-कश्मीर पुलिस, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और अन्य सुरक्षा एजेंसियां साथ मिलकर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चला रही हैं। हालांकि, भट अब कहा है, इसका पता नहीं चल पाया है। अधिकारी के अनुसार 23 अक्तूबर को एक तस्वीर भी वायरल हुई थी। इसमें कश्मीरी पोशाक ''फेरन'' पहने एके-47 राइफलों से लैस दो आतंकी हमला स्थल के पास दिख रहे थे।
विज्ञापन
अधिकारियों के मुताबिक, करीब 50 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है, जिनमें से कई पर हमलावरों के संपर्क में होने का संदेह है। एनआईए मामले की जांच में जुटी है और स्थानीय एजेंसियां भी सहयोग कर रही हैं।
हमले में डॉक्टर समेत सात लोगों की गई थी जान
बता दें कि 20 अक्तूबर को हुए गांदरबल आतंकी हमले में एक डॉक्टर समेत सात लोगों की जान चली गई थी। ये सभी गगनगीर के पास सुरंग बना रही एक कंपनी में काम करते थे।