फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar: Late night explosion near Nowgam police station, several injured

Srinagar Blast: नौगाम पुलिस थाने के अंदर भीषण धमाका, छह की मौत और 27 घायल, सामने आया भयानक... Video

Sat, 15 Nov 2025 04:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 15 Nov 2025 04:21 AM IST
सार

श्रीनगर के नाैगाम पुलिस स्टेशन में शुक्रवार की रात करीब साढ़े 11 बजे भारी विस्फोट हुआ। इसमें छह लोगों की माैत हो गई। 27 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। एक दर्जन से अधिक वाहनों में आग लग गई।

विज्ञापन
Srinagar: Late night explosion near Nowgam police station, several injured
दूर तक सुनी गई आवाज... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीनगर के नाैगाम पुलिस स्टेशन में शुक्रवार की रात करीब साढ़े 11 बजे भारी विस्फोट हुआ। इसमें छह लोगों की माैत हो गई। 27 अन्य घायल हुए हैं। एक दर्जन से अधिक वाहनों में आग लग गई। धमाके से आसपास के घरों को भी भारी नुकसान हुआ है। घरों की खिड़कियां टूट गई हैं। धमाका इतनी तेज था कि इसकी आवाज नाैगाम ही नहीं, छानपोरा, सनतनगर, रावलपोरा और पंथा चाैक क्षेत्र में सुनाई दी। घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

बताया जाता है कि फरीदाबाद में जब्त विस्फोटक सामग्री के नमूने लेते समय यह विस्फोट हुआ है, लेकिन इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जब्त किया विस्फोटक अमोनियम नाइट्रेट था। घटना में कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए उजाला सिग्नस, SMHS और 92 बेस अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। अस्पतालों में घायलों का इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि यही पुलिस स्टेशन है, जिसकी जांच में जैश-ए-मोहम्मद और अंसार गजवत-उल-हिंद (एजेएयूएच) के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ था। पुलिस थाने के एसएचओ के जांच में ही दो ओवरग्राउंड वर्कर्स (ओजीडब्ल्यू) की गिरफ्तारी के बाद फरीदाबाद में 2900 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री और भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाके बाद भीषण आग लग गई। इसकी लपटें दूर तक दिखाई दीं। पुलिस स्टेशन और आसपास के इमारतों की खिड़कियां टूट गईं। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां माैके पर पहुंच गई हैं। चारों ओर अफरा-तफरी जैसी स्थिति बनी हुई है। किसी को धमाके के स्थल की ओर जाने नहीं दिया गया।


एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि उसने दो शवों को देखा है। विस्फोट होने के तुरंत बाद पुलिस ने घटनास्थल की ओर जाने वाले सभी रास्ते बंद कर दिए हैं। किसी को भी आगे नहीं जाने दिया जा रहा है। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है।

मुजम्मिल गनई के किराये से बरामद 360 किलो विस्फोटक लाया गया था यहां
सूत्रों ने बताया कि 360 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा फरीदाबाद से डॉ. मुजम्मिल गनई के किराए के आवास से जब्त करने के बाद नाैगाम पुलिस स्टेशन में लाई गई थी। मुजम्मिल इस आतंकी मॉड्यूल मामले में अब तक गिरफ्तार किए गए आठ लोगों में से एक है। यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया है कि क्या पूरे 360 किलोग्राम विस्फोटक उस पुलिस स्टेशन में संग्रहीत किए गए थे या नहीं। बता दें  कि इसी पुलिस स्टेशन में 19 अक्तूबर को सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल का मामला दर्ज किया गया था।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed