फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Kongdori Lift, Prepration for Use, Technical Committee Formed

Srinagar News: कोंगडोरी लिफ्ट की परिचालन तैयारियों का आकलन करेगी तकनीकी समिति

विज्ञापन
Srinagar, Kongdori Lift, Prepration for Use, Technical Committee Formed
गुलमर्ग। जम्मू-कश्मीर सरकार ने गुलमर्ग के कोंगडोरी में स्थित स्की ड्रैग लिफ्ट की परिचालन स्थिति एवं तकनीकी सुरक्षा का मूल्यांकन करने के लिए एक तकनीकी निरीक्षण समिति गठित की है।
विज्ञापन

यह समिति जम्मू-कश्मीर एरियल रोपवे एक्ट, 2002 के प्रावधानों के अनुरूप ड्रैग लिफ्ट का निरीक्षण करेगी। समिति के अध्यक्ष मैकेनिकल एवं हॉस्पिटल इंजीनियरिंग विभाग कश्मीर के मुख्य अभियंता होंगे। सदस्यों में जम्मू-कश्मीर केबल कार कॉर्पोरेशन लिमिटेड के महाप्रबंधक, सब-ट्रांसमिशन डिवीजन गुलमर्ग-टंगमर्ग के कार्यकारी अभियंता तथा सड़कें एवं भवन विभाग गुलमर्ग के कार्यकारी अभियंता शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि समिति को एरियल रोपवेज एक्ट की धारा 10 और 11 के तहत कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं जो रोपवे प्रणालियों के तकनीकी निरीक्षण और परिचालन सुरक्षा से संबंधित हैं। पीक पर्यटन सीजन से पहले गुलमर्ग के अत्यधिक उपयोग में आने वाली इस प्रमुख स्की इंफ्रास्ट्रक्चर सुविधा में तकनीकी अनुपालन और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस निरीक्षण को महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed