फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Khelo India Winter Games, Start From today, Gulmarg

Srinagar News: गुलमर्ग में खेलो इंडिया विंटर गेम्स आज से

विज्ञापन
Srinagar, Khelo India Winter Games, Start From today, Gulmarg
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। गुलमर्ग में खेलो इंडिया के शीतकालीन खेलों के छठे संस्करण का आगाज सोमवार से होने जा रहा है। युवा मामले और खेल मंत्रालय तथा जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल की ओर से खेलो इंडिया के विंटर गेम्स का आयोजन 26 फरवरी तक होगा।
इस महाकुंभ में एक हजार से अधिक खिलाड़ी और अधिकारी हिस्सा लेंगे। अधिकारियों के अनुसार गुलमर्ग में होने वाले इन खेलों की तैयारी पूरी हो चुकी है। हाल में हुई अच्छी बर्फबारी से गुलमर्ग में काफी पर्यटक मौजूद हैं। प्रतियोगिता के लिए भी यह आदर्श स्थिति है।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में एक हजार से अधिक खिलाड़ी और अधिकारी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में अल्पाइन स्कीइंग, नॉर्डिक स्कीइंग, स्की माउंटनियरिंग और स्नोबोर्डिंग के मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता का आयोजन कोंगदूरी फेज-1 और गोल्फ कोर्स क्लब में किया जाएगा। खेलो इंडिया विंटर गेम्स देश भर के एथलीटों को जमीनी स्तर पर शीतकालीन खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका देता है। इसका पहला चरण 20 से 26 जनवरी तक लेह में सफलतापूर्वक हुआ था जबकि गुलमर्ग स्नो स्पोर्ट्स प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा। पिछली बार सेना 18 पदक जीतने के साथ टीम स्टैंडिंग में टॉप पर रही थी जबकि हिमाचल प्रदेश दूसरे नंबर पर रहा। इसके बाद लद्दाख, महाराष्ट्र और तमिलनाडु ने स्थान पाया। खेलो इंडिया के लेह लेग के आखिर में हरियाणा चार स्वर्ण पदक के साथ पदक तालिका में सबसे ऊपर है। इसके बाद लद्दाख, महाराष्ट्र और तेलंगाना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed