{"_id":"6aeb9a63bc0365a2640db7c3","slug":"srinagar-kesarboat-skaust-kashmir-robot-tehnique-saffron-srinagar-news-c-10-1-jmu1063-1056430-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: अब केसरबॉट से बदलेगी घाटी में केसर की खेती, संवरेगी किसानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: अब केसरबॉट से बदलेगी घाटी में केसर की खेती, संवरेगी किसानी
विज्ञापन
केसर के खेत में काम करता केसरबोट। संवाद
अमृतपाल सिंह बाली
श्रीनगर। दुनिया भर में अपनी खुशबू और रंग के लिए पहचान रखने वाले कश्मीरी केसर की खेती को समृद्ध करने के लिए अब आधुनिक तकनीक का सहारा लिया जाएगा। केसर की खेती के लिए मशहूर पांपोर में किसानों की श्रम संबंधी दिक्कतों और घटते उत्पादन के बीच शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (स्कॉस्ट-के) ने आधुनिक केसरबॉट (एग्रीबॉट) का सफल परीक्षण किया है। भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) के सहयोग से विकसित इस रोबोटिक तकनीक से केसर के फूलों की कटाई से लेकर रेशे अलग करने तक का काम आसान होगा।
केसर की खेती में सबसे बड़ी चुनौती फूलों की सीमित अवधि में कटाई है। फूल खिलने के महज 15 दिनों के भीतर उनकी तुड़ाई करनी होती है। इस दौरान कुशल श्रमिकों की उपलब्धता बड़ी समस्या बन जाती है। प्रस्तावित रोबोटिक सिस्टम खरपतवार प्रबंधन, फूलों की पहचान और कटाई के साथ उनसे केसर के रेशे अलग करने जैसे काम भी कर सकेगा। इससे किसानों को हाथों से किए जाने वाले कठिन और समय लेने वाले कामों से राहत मिलेगी।
n
घटते उत्पादन और रकबे ने बढ़ाई चिंता : सरकारी आंकड़ों के मुताबिक कश्मीरी केसर उद्योग चुनौतियों का सामना कर रहा है। वर्ष 2021 में केसर का उत्पादन 17.33 मीट्रिक टन था, जो 2022 में घटकर 14.87 मीट्रिक टन रह गया। वर्ष 2023 में यह 14.94 मीट्रिक टन दर्ज किया गया। जलवायु परिवर्तन और लंबे समय तक सूखे जैसी परिस्थितियों के कारण उत्पादन पर और असर पड़ने की आशंका है। वहीं, केसर की खेती का रकबा भी पहले के 5,700 हेक्टेयर से अधिक के स्तर से घटकर करीब 3,700 हेक्टेयर रह गया है।
विज्ञापन
n अखरोट और सेब की तुड़ाई में भी मिलेगी मदद : इस परियोजना के तहत अखरोट और सेब की सुरक्षित तुड़ाई तथा एआई आधारित इमेज प्रोसेसिंग से उनकी सटीक ग्रेडिंग पर भी काम किया जा रहा है। इससे किसानों को बेहतर बाजार मूल्य दिलाने में मदद मिलेगी।