फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Kasturi Deer, Hunting, Two Accused Arrested

Srinagar News: कस्तूरी मृग शिकार मामले में दो गिरफ्तार

विज्ञापन
Srinagar, Kasturi Deer, Hunting, Two Accused Arrested
- वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज, जांच जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बांदीपोरा। लुप्तप्राय कस्तूरी मृग के शिकार के मामले में बांदीपोरा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।है जबकि तीसरा अब भी फरार है। पुलिस ने इस मामले में नूरानी स्वाथी व अख्तर अली स्वाथी दोनों निवासी कलाकोट राजोरी को गिरफ्तार कर लिया है। वन्यजीव अधिकारियों के अनुसार तीसरा आरोपी अब तक पकड़ा नहीं गया।
बांदीपोरा वन क्षेत्र में कस्तूरी मृग के शिकार की घटना सामने आने के बाद वन्यजीव विभाग और पुलिस हरकत में आई थी। इस मामले में पुलिस स्टेशन पेठकोट में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपियों पर बीएनएस की धारा 325 और वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की धारा 9, 39 व 51 लगाई गई हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने कहा कि वारंट जारी होने के बाद आरोपियों की धरपकड़ की कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने बताया कि वन्यजीव अपराध में शामिल सभी लोगों पर कड़ी कार्रवाई होगी और जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed