{"_id":"6944550ac8f97046690c6547","slug":"srinagar-kashmir-university-convocation-registration-open-srinagar-news-c-10-lko1027-789274-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: केयू का दीक्षांत समारोह दिसंबर के अंतिम सप्ताह में, रजिस्ट्रेशन 23 तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: केयू का दीक्षांत समारोह दिसंबर के अंतिम सप्ताह में, रजिस्ट्रेशन 23 तक
विज्ञापन
श्रीनगर। कश्मीर विश्वविद्यालय (केयू) दिसंबर के आखिरी हफ्ते में कन्वोकेशन कॉम्प्लेक्स हजरतबल में अपना 21वां दीक्षांत समारोह आयोजित करेगा। इसमें डिग्रियां दी जाएंगी और मेधावी छात्रों को पदक और नकद पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।
विश्वविद्यालय की ओर से जारी एक नोटिस के अनुसार जिन छात्रों को पीएचडी, एमफिल, एनेस्थिसियोलॉजी, ऑप्थल्मोलॉजी और गायनेकोलॉजी में एमडी या एमएस डिप्लोमा के लिए योग्य घोषित किया गया है उन्हें डिग्री प्रदान करने के लिए समारोह में शामिल किया जाएगा। इसके अलावा अक्तूबर 2023 और नवंबर 2025 के बीच होने वाली अलग-अलग अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट, प्रोफेशनल और ऑनर्स परीक्षाओं में पहला स्थान पाने वाले होनहार उम्मीदवारों को भी स्वर्ण और रजत पदक के साथ नकद पुरस्कार देने के लिए दीक्षांत समारोह में शामिल किया जाएगा।
यूनिवर्सिटी ने सभी योग्य उम्मीदवारों को 23 दिसंबर को या उससे पहले ऑफिशियल यूनिवर्सिटी वेबसाइट के जरिए तय फॉर्म और 300 रुपये की फीस जमा करके ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने का निर्देश दिया है। यह साफ कर दिया गया है कि बिना रजिस्ट्रेशन वाले उम्मीदवारों को दीक्षांत समारोह में शामिल होने की इजाजत नहीं दी जाएगी। ब्यूरो