{"_id":"69a34c4c6ebebfcf7b0c5c82","slug":"srinagar-kashmir-celebrate-ranji-trophy-win-gave-congratulate-teams-srinagar-news-c-10-jmu1052-847736-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: कश्मीर में मना रणजी फाइनल की जीत का जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: कश्मीर में मना रणजी फाइनल की जीत का जश्न
विज्ञापन
विकेट लेने के बाद आकिब नबी। सोशल मीडिया
- आकिब के कारनामे के बाद बारामुला में आतिशबाजी, भारतीय टीम में शामिल करने की मांग
अजीम यूसुफ/साकिब नबी
श्रीनगर। रणजी ट्रॉफी में जम्मू-कश्मीर की ऐतिहासिक जीत के बाद शनिवार को पूरी घाटी में जश्न मनाया गया। खास तौर से बारामुला के गांव शीरी में तो रोजा खोलने के बाद आतिशबाजी की गई। आकिब का परिवार हो या खिलाड़ी, राजनेताओं से लेकर पुलिस विभाग और व्यापारिक संगठनों ने भी इस शानदार जीत पर खिलाड़ियों और टीम को बधाई दी है।
पारस डोगरा के नेतृत्व में मिली इस जीत के नायक बारामुला के तेज गेंदबाज आकिब नबी हैं। उनके लगातार शानदार प्रदर्शन के बाद फाइनल में गेंदबाजी देख पूर्व भारतीय कप्तान तक ने कमेंट्री के दौरान उन्हें भारतीय टेस्ट टीम में शामिल करने के लिए तुरंत इंग्लैंड भेजने की बात कही। खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों का भी यही मानना है कि भारतीय टीम में शामिल होने के लिए वह सबसे योग्य उम्मीदवार हैं।
बारामुला क्रिकेट क्लब के कप्तान जुबैर ने आकिब नबी के शानदार प्रदर्शन की तारीफ की और उन्हें युवा क्रिकेटरों के लिए प्रेरणास्रोत बताया। उनकी उपलब्धियों ने बारामुला के हर शख्स को गर्व महसूस कराया है। खासकर इसलिए क्योंकि वह अपने होम ग्राउंड जनरल बिपिन रावत स्टेडियम में रेगुलर प्रैक्टिस करते हैं। आकिब का समर्पण और कड़ी मेहनत उनके खेल में साफ दिखती है। वह अब सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। हमारी दिली इच्छा है कि आकिब बहुत जल्द भारतीय जर्सी पहनें और देश का प्रतिनिधित्व करें। एक और क्रिकेटर आकाश ने भी आकिब के फॉर्म की तारीफ करते हुए कहा, मैं उनका प्रदर्शन देखकर बहुत खुश हूं और चाहता हूं कि वह बहुत जल्द इंडियन जर्सी पहनें। ब्यूरो/संवाद
विज्ञापन
नम आंखों से दादी ने दुलारे आकिब को दीं दुआएं
बारामुला। जिले के गांव शीरी के लोग आकिब नबी डार के प्रदर्शन से बहुत खुश हैं। उनका परिवार गर्व महसूस कर रहा है। वहीं उनकी दादी अपने दुलारे को दुआएं दे रही हैं। जम्मू-कश्मीर की जीत के बाद जब आकिब की दादी फाजी बेगम से उनके पोते की कामयाबी के बारे में पूछा तो उनकी नम आंखों और मुस्कुराते चेहरे ने काफी हद तक उनकी खुशी का इजहार कर दिया। फाजी बेगम ने चंद मिनटों में सैकड़ों दुआएं दीं और कहा, मुझे आकिब पर बेहद गर्व है। मैंने लगातार टीवी पर फाइनल मैच देखा और उसकी कामयाबी के लिए दुआ करती रही।
मैंने हमेशा आकिब की कामयाबी के सफलता के लिए दुआ की और आखिरकार मेरा सपना सच हो गया। उसे इतना अच्छा प्रदर्शन करते और जम्मू-कश्मीर का गौरव बढ़ाते देखना हमारे परिवार के लिए एक आशीर्वाद है। आकिब के पिता गुलाम नबी सईद ने बहुत खुशी और गर्व जताते हुए कहा, मैं जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम को इतिहास बनाते देखकर बहुत खुश हूं। आज मेरे बेटे को मैन ऑफ द मैच चुना गया और यह पल हमारे लिए सब कुछ है। परिवार के अन्य सदस्य और स्थानीय लोग इस यादगार जीत का जश्न मनाने के लिए उनके घर पर इकट्ठा हुए और इसे न केवल बारामुला बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और ऐतिहासिक पल बताया। संवाद
यह जीत सबसे खास : परवेज रसूल
श्रीनगर। पूर्व भारतीय खिलाड़ी परवेज रसूल ने रणजी में जम्मू-कश्मीर की टीम की जीत को बेहद खास बताया। उन्होंने कहा कि सात दशकों के बाद जम्मू-कश्मीर के होनहार खिलाड़ियों ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। वह भी एक पारी के अंतर से। यह खिलाड़ियों के अनुशासन और प्रतिभा को दर्शता है। पिछले साल क्वार्टर फाइनल में एक रन से हार गए थे। इसके बाद मुश्किल विकेट पर 600 से अधिक रन बनाए। जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ियों के लिए यह बहुत बड़ी बात है। जब आप एक तरफा जीतते हैं और विरोधी टीम पर पूरी तरह हावी रहते हैं तो आपका कॉन्फिडेंस लेवल बहुत हाई होता है। जम्मू-कश्मीर टीम बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में हावी रही। पूरी टीम का शानदार प्रदर्शन रहा। आकिब नबी ने पूरी प्रतियोगिता में दबदबा बनाए रखा। वह दो साल से लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका प्रदर्शन उभरती प्रतिभाओं को प्रेरणा देगा। ब्यूरो
मिट्टी के लाल ने दिलाई जीत : माजिद डार
श्रीनगर। पूर्ण रणजी खिलाड़ी और जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारी माजिद डार ने जम्मू-कश्मीर की पूरी टीम को बधाई देते हुए इस जीत को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि यह इतना महत्वपूर्ण था कि खुद मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला इसे देखने के लिए कर्नाटक के हुबली शहर गए। आकिब के शानदार प्रदर्शन बाद खुद सौरव गांगुली ने कमेंट्री में कहा कि आकिब इंग्लैंड चले जाएं टेस्ट क्रिकेट के लिए। आकिब को भारतीय टीम में जगह मिलनी चाहिए। टेस्ट क्रिकेट कैप मिलना एक बहुत बड़ी बात है। ब्यूरो
कामरान की कामयाबी पर गदगद चिकित्सक पिता
श्रीनगर। रणजी मैच के फाइनल में दूसरी पारी में 160 रन बनाने वाले श्रीनगर के लाल कामरान इकबाल के चिकित्सक पिता बेटे की कामयाबी पर बहुत खुश हैं। पिता डॉ. इकबाल लोन ने बताया कि कामरान को बचपन से क्रिकेट से प्यार है। उसने हर चीज पर क्रिकेट को वरीयता दी है। उसकी मेहनत रंग लाई और जम्मू-कश्मीर को जिताने में अहम भूमिका निभाई। बीच में चर्चा थी टी-20 वर्ल्ड कप में उसके खेलने की फिर क्या हुआ, चयन क्यों नहीं हुआ पता नहीं लेकिन आज उसने साबित कर दिया कि वह भारतीय टीम में खेलने लायक प्रतिभा रखता है। आज कामरान से बात नहीं हुई है। मैं खेल पर बात नहीं करता उसकी कहानियां सुनता हूं, उसे खेलते देखता हूं। मुझे उसपर गर्व है। श्रीनगर में काफी अच्छे खिलाड़ी हैं। टीम की जीत से सभी का हौसला बढ़ेगा। ब्यूरो