{"_id":"6a4c0ea0ad2e88521707d971","slug":"srinagar-javed-ahmed-dar-gave-statement-politics-srinagar-news-c-10-1-jam1027-954689-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेकां की खामोशी को उसकी कमजोरी न समझें : जावेद डार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेकां की खामोशी को उसकी कमजोरी न समझें : जावेद डार
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कैबिनेट मंत्री जावेद अहमद डार ने सोमवार को कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) की खामोशी को कभी भी उसकी कमजोरी नहीं समझा जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी केवल केंद्र सरकार की ओर से जम्मू-कश्मीर को लेकर किए गए अपने वादों को पूरा करने का इंतजार कर रही थी।
यह बयान ऐसे समय में आया है जब नेकां नई दिल्ली में जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने और सांविधानिक गारंटियों की मांग को लेकर बड़े प्रदर्शन की तैयारी कर रही है। दिल्ली में होने वाले इस प्रदर्शन से ठीक पहले पार्टी श्रीनगर में शक्ति प्रदर्शन की योजना बना रही है ताकि जनसमर्थन को एकजुट किया जा सके।
पार्टी नेतृत्व का कहना है कि संसद के आगामी सत्र के दौरान दिल्ली में होने वाला यह प्रदर्शन जम्मू-कश्मीर के लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों की बहाली के लिए उनके संघर्ष का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। मंत्री जावेद डार ने इस बात पर जोर दिया कि राज्य का दर्जा वापस पाना यहां के लोगों का हक है और इसके लिए हर स्तर पर प्रयास तेज किए जाएंगे।