फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, IO, NDPS Cases, Inquiry Traning Gave Officers

Srinagar News: सोपोर में अधिकारियों को एनडीपीएस मामलों की जांच का दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
Srinagar, IO, NDPS Cases, Inquiry Traning Gave Officers
बारामुला। पुलिस ने सोमवार को एनडीपीएस मामलों पर ध्यान केंद्रित करते हुए पहले बैच के जांच अधिकारियों (आईओ) के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सोपोर पुलिस जिले में जांच की गुणवत्ता को मजबूत बनाना था।
विज्ञापन

कार्यशाला-सहित प्रशिक्षण का उद्घाटन एसएसपी सोपोर इफ्तिखार तालिब ने जिला पुलिस कार्यालय सोपोर के सम्मेलन कक्ष में किया। इस दौरान एडीशनल एसपी, एसडीपीओ डीएसपी आपरेशन, डीएसपी डीएआर (नोडल अधिकारी प्रशिक्षण,एसएचओ और जांच अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण में आईओ की पेशेवर क्षमता बढ़ाने के लिए आयोजित किया गया था। प्रशिक्षण के दौरान उचित साक्ष्य प्रबंधन, दस्तावेजीकरण, जांच के दौरान सामान्य त्रुटियों की पहचान और ऐसी कमियों को सुधारने के उपाय बताए गए।
विज्ञापन

अगले तीन दिन के दौरान सत्र एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुख्य कानूनी प्रावधानों और एनडीपीएस मामलों की प्रभावी जांच के लिए सर्वोत्तम प्रथाओं को कवर करेंगे जिसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि मामलों की जांच पूरी, कानूनी रूप से सही और परिणाम-केंद्रित तरीके से की जाए। पुलिस ने जोर देकर कहा कि ऐसी क्षमता निर्माण पहल का उद्देश्य नशा मुक्त जम्मू और कश्मीर अभियान के तहत लागू नियमों को मजबूत करना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed