{"_id":"6711648430520f921606c8d3","slug":"srinagar-investigation-started-after-mla-did-not-stand-during-the-national-anthem-at-the-swearing-ceremony-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar : शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रगान के दौरान विधायक के खड़ा न होने पर जांच शुरू, हिलाल ने दी यह दलील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar : शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रगान के दौरान विधायक के खड़ा न होने पर जांच शुरू, हिलाल ने दी यह दलील
Fri, 18 Oct 2024 06:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 18 Oct 2024 06:58 AM IST
सार
जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने एसपी स्तर के एक अधिकारी को जांच सौंपी है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के सोनावारी से विधायक हिलाल अकबर लोन बुधवार को शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रगान के दौरान कुर्सी पर बैठे ही रहे।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर शपथ ग्रहण समारोह
- फोटो : बासित जरगर
विस्तार
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रगान के दौरान खड़ा न होने पर विधायक के खिलाफ जांच के आदेश जारी किए गए हैं। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने एसपी स्तर के एक अधिकारी को जांच सौंपी है।
विज्ञापन
नेशनल कॉन्फ्रेंस के सोनावारी से विधायक हिलाल अकबर लोन बुधवार को शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रगान के दौरान कुर्सी पर बैठे ही रहे। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि पीठ दर्द के कारण बैठने के लिए मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
कहा कि सुप्रीम कोर्ट के अवलोकन के अनुसार, राष्ट्रगान के दौरान बैठे रहना कोई अपराध नहीं है। हिलाल ने कहा, मेरा राष्ट्रगान का अपमान करने का कोई इरादा नहीं था और एक विधायक के रूप में मैं ऐसा कभी नहीं करूंगा। मेरे पास बैठने के लिए वैध चिकित्सा कारण थे। मैं ज्यादा देर के लिए खड़ा नहीं रह पाता हूं।
विज्ञापन
बता दें कि श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को उमर अब्दुल्ला और उनके मंत्रिपरिषद सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई थी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन