फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Inter School Hockey Tournament, Polo Ground

Srinagar News: जलाली, बिड़ला, जीबीएचएस और पीएमश्री स्कूल ने जीते मैच

विज्ञापन
Srinagar, Inter School Hockey Tournament, Polo Ground
श्रीनगर के पोलो ग्राउंड में मैच के दौरान खिलाड़ी। अमरउजाला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
- अंडर 17 हॉकी इंटरस्कूल टूर्नामेंट के छठे दिन हुए चार रोमांचक मुकाबले
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। पोलो ग्राउंड के एस्ट्रोटर्फ पर खेले जा रहे अल्फा हॉकी इंटरस्कूल टूर्नामेंट 2026 के छठे दिन तीन रोमांचक मुकाबले हुए। इनमें लाली इंग्लिश मीडियम स्कूल पुलवामा, बिड़ला ओपन माइंड पांपोर, जीबीएचएस जवाहर नगर और पीएमश्री स्कूल पाहू पुलवामा ने अपने-अपने मैच जीते।
अंडर 17 बालक वर्ग में खेली जा रही इस प्रतियोगिता में कश्मीर के 32 स्कूलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस प्रतियोगिता की मेजबानी श्रीनगर का बादल हॉकी क्लब कर रहा है। इस प्रतियोगिता के सभी मैच सिंथेटिक हॉकी एस्ट्रो टर्फ में आयोजित किए जा रहे हैं। 9 और 10 जून को क्वार्टरफाइनल और सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। 11 जून को फाइनल मुकाबला होगा। जीतने वाली टीम को एक लाख रुपये, रनरअप को 50 हजार रुपये और सेकंड रनरअप को 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन

छठे दिन पहला मैच बडिंग ब्लूम स्कूल बारामुला बनाम जलाली इंग्लिश मीडियम स्कूल पुलवामा के बीच हुआ। मैच में दोनों टीमें 1-1 गोल से बराबरी पर रहीं। जलाली इंग्लिश मीडियम स्कूल ने पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से जीत हासिल की। मैन ऑफ द मैच जलाली के गोलकीपर फाजिल फारूक रहे। दूसरा मैच बिड़ला ओपन माइंड स्कूल पांपोर बनाम ईएफएम स्कूल अनंतनाग के बीच खेला गया। बिड़ला ओपन माइंड स्कूल ने यह मैच 3-0 से जीता। मैन ऑफ द मैच मुसैब रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा मैच जीबीएचएस जवाहर नगर बनाम एनएम हाई स्कूल बांदीपोरा के बीच खेला गया। जीबीएचएस जवाहर नगर ने इसे 4-1 से जीता। मैन ऑफ द मैच रोहनप्रीत सिंह रहे। चौथा मैच गुरु नानक देव स्कूल बारामूला बनाम पीएमश्री स्कूल पाहू पुलवामा के बीच खेला गया। इसे पीएमश्री पाहू पुलवामा ने 4-1 से जीता। मैन ऑफ द मैच उबैद रहे।


इससे पहले पांचवें दिन शनिवार को सेंट जोसेफ स्कूल बारामुला, एसआरएम वेल्किन सोपोर, डीपीएस बारामुला और गवर्नमेंट हाई स्कूल हंदवाड़ा ने अपने मैच जीते थे। शुक्रवार को एम हायर सेकेंडरी स्कूल बांदीपोरा, जीएनडी स्कूल बारामुला, एजीएम पीएम श्री हाई स्कूल पाहू पुलवामा ने अपने मैच जीते थे। बुधवार को डीपीएस बारामुला, इस्लामिक पब्लिक स्कूल बीके पोरा, गवर्नमेंट हायर सेकंडरी स्कूल हंदवाड़ा, आर्मी गुडविल स्कूल उड़ी ने अपने मैच जीते थे।

इससे पहले मंगलवार को प्रतियोगिता के पहले दिन सेंट जोसेफ हायर सेकंडरी स्कूल बारामुला, डीपीएस श्रीनगर, एसआरएम वेल्किन स्कूल और बॉयज हाई स्कूल गोरीपोरा पुलवामा की टीमों ने अपने मैच जीते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed