{"_id":"6a25d775be64decb2503caa0","slug":"srinagar-indira-nagar-worship-of-lord-shiva-srinagar-news-c-10-1-agr1010-932405-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: श्री अमरनाथ यात्रा से पहले श्रीनगर में गूंजे बम भोले के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: श्री अमरनाथ यात्रा से पहले श्रीनगर में गूंजे बम भोले के जयकारे
विज्ञापन
श्रीनगर के इंदिरा नगर में सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक के दौरान उपायुक्त अक्षय लाबरु
- श्रीनगर के इंदिरा नगर स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में उपायुक्त ने किया रुद्राभिषेक
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। जिले के इंदिरा नगर क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में वार्षिक उत्सव पर रविवार को भव्य रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में स्थानीय हिंदू परिवारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जिससे पूरा मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।
सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया था। वैदिक मंत्रोच्चारण और शंखध्वनि के बीच श्रीनगर के उपायुक्त अक्षय लाबरू ने भगवान शिव का पंचामृत दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल से अभिषेक किया गया। उपस्थित जनसमूह ने विश्व शांति, आपसी भाईचारे और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
इस उत्सव में विशेष रूप से शामिल हुईं महिला श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला। महिला श्रद्धालुओं ने कहा कि आगामी पवित्र अमरनाथ यात्रा के शुरू होने से पहले यह वार्षिक उत्सव उनके लिए एक बेहद खास और बड़ा मौका है। यह न केवल हमारी धार्मिक आस्था को सुदृढ़ करता है, बल्कि एक जगह इकट्ठा होकर आपसी मेलजोल और एकजुटता बढ़ाने का भी यह एक बेहतरीन जरिया है।
विज्ञापन
वार्षिक उत्सव के दौरान स्थानीय लोगों में गजब का भाईचारा देखने को मिला। आसपास के इलाकों से आए हिंदू परिवारों ने न सिर्फ पूजा-अर्चना की बल्कि मंदिर के सेवा कार्यों और भंडारे के आयोजन में भी बढ़-चढ़कर सहयोग दिया। स्थानीय प्रबंधकों के अनुसार, इस तरह के आयोजन कश्मीर की पारंपरिक संस्कृति और साझा विरासत को और मजबूत करते हैं। रुद्राभिषेक के समापन के बाद सभी भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
उपायुक्त अक्षय लाबरू ने रुद्राभिषेक के बाद शहर में विभिन्न समुदायों के बीच आपसी भाईचारे और धार्मिक सौहार्द की सराहना की। उन्होंने कहा कि श्रीनगर में सभी धर्मों के त्योहार अत्यंत शांतिपूर्ण और उत्सव के माहौल में मनाए जा रहे हैं। यह एक वार्षिक कार्यक्रम है जिसमें यहां के स्थानीय निवासी और विभिन्न सामाजिक संगठन मिलकर खीर भवानी मेले के अवसर पर भंडारे और विशेष पूजा का आयोजन करते हैं। उन्होंने मंदिर की आयोजन समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें इस पावन कार्यक्रम का हिस्सा बनने का अवसर मिला, जो क्षेत्र की साझा संस्कृति को दर्शाता है।
पूरा महीना चलेंगे धार्मिक आयोजन : उपायुक्त
उपायुक्त ने बताया कि यह पूरा महीना विभिन्न धार्मिक आयोजनों से भरपूर रहने वाला है, जिसके लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। मंडलायुक्त की अध्यक्षता में प्रमुख शिया संगठनों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक हुई है। इसमें मुहर्रम के जुलूस और रूट को लेकर चर्चा की गई, ताकि मातम मनाने वाले श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा और आरामदायक माहौल मिल सके।
गांदरबल के तुलमुला में होने वाले मुख्य खीर भवानी मेले के लिए श्रीनगर के इंदिरा नगर और अन्य क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु जाते हैं। प्रशासन ने कल ही बैठक कर श्रद्धालुओं की यात्रा और वहां मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया है। इससे पहले पूरे कश्मीर में ईद का त्योहार बेहद शांतिपूर्ण और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उन्होंने इस बात पर खुशी जताई कि श्रीनगर में हर समुदाय के त्योहारों को लोग मिल-जुलकर मना रहे हैं और आज का यह कार्यक्रम भी इसी खूबसूरत परंपरा की एक अहम कड़ी है।