{"_id":"6a529f86eda4452ec507ca82","slug":"srinagar-indira-nagar-hotel-cook-faint-died-in-hospital-srinagar-news-c-10-1-agr1010-958565-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: होटल में बाथरूम से बेहोश मिला कुक, अस्पताल में मृत घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: होटल में बाथरूम से बेहोश मिला कुक, अस्पताल में मृत घोषित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। श्रीनगर के इंदिरा नगर इलाके स्थित एक होटल में काम करने वाला 30 वर्षीय कुक बाथरूम में बेहोशी की हालत में मिला। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान मोहम्मद अमीन मल्ला निवासी पापचन बांदीपोरा के रूप में हुई है। अधिकारियों के अनुसार होटल मालिक ने कर्मचारी को बेहोशी की हालत में तुरंत अस्पताल पहुंचाया लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के साथ मौजूद लोगों के अनुसार मोहम्मद अमीन होटल के बाथरूम में बेहोश पड़े मिले थे जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौत के सही कारण का पता पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।