फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, ILLegal Mining, Tangmarg, Peoples Worried

Srinagar News: टंगमर्ग के लोगों ने क्षेत्र में अवैध खनन पर जताई चिंता

विज्ञापन
Srinagar, ILLegal Mining, Tangmarg, Peoples Worried
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के टंगमर्ग इलाके के रेराम गांव के लोगों ने वहां की एक नदी में खनन के काम में नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि ठेकेदार इजाजत से ज्यादा गहरी खोदाई कर रहे हैं। ऐसी मशीनरी का इस्तेमाल कर रहे हैं जो सरकार से मंजूर नहीं है।
स्थानीय लोगों ने कहा कि खनन विभाग ने साइट पर खोदाई के लिए कंडीशनल परमिशन दी थी जिसमें तीन फीट की गहराई तक खोदाई करने और सिर्फ तय गाड़ियों और मशीनरी को ही जाने की इजाजत थी। हालांकि लोगों ने आरोप लगाया कि जेसीबी मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है और कुछ जगहों पर खुदाई 20 फीट तक गहरी हो गई थी। एक स्थानीय निवासी मुजफ्फर जान ने कहा कि परमिशन ऑर्डर में माइनिंग के लिए मंजूर गाड़ियों के नंबर साफ-साफ लिखे हैं लेकिन यहां कई दूसरी गाड़ियां भी चल रही हैं। यह नियमों का उल्लंघन है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि माइनिंग विभाग और दूसरे संबंधित विभागों के अधिकारी काम पर नजर रखने के लिए साइट पर नहीं आ रहे थे।
विज्ञापन

एक और निवासी मुश्ताक नबी ने कहा कि बार-बार शिकायत करने के बाद भी कोई भी अधिकारी जमीनी हालात की जांच करने नहीं आया है। लोगों ने आगे दावा किया कि इस प्रक्रिया के दौरान कई अखरोट के पेड़ काटे गए थे। उन्होंने अधिकारियों से मौके पर जाकर जांच करने और यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने की अपील की कि खनन का काम मंजूर शर्तों के हिसाब से हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

खनन विभाग के अधिकारियों से इसको लेकर संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed