{"_id":"6ac0a7f968461ee8a2009f93","slug":"two-rusted-hand-grenades-found-in-gurez-s-chontiwari-village-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: गुरेज के चोंटिवारी गांव में मिले दो जंग लगे हैंड ग्रेनेड, स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: गुरेज के चोंटिवारी गांव में मिले दो जंग लगे हैंड ग्रेनेड, स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना
Sat, 03 Oct 2026 12:30 PM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: Nikita Gupta
Updated Sat, 03 Oct 2026 12:30 PM IST
सार
गुरेज के बगतोर इलाके के चोंटिवारी गांव में जंगल से सटे क्षेत्र में स्थानीय लोगों को दो जंग लगे हैंड ग्रेनेड मिले जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। इजमर्ग पुलिस पोस्ट से पहुंची टीम ने मौके का जायजा लिया और ग्रेनेड बरामद किए।
विज्ञापन
जंग लगे हैंड ग्रेनेड
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर कश्मीर के गुरेज इलाके के बगतोर क्षेत्र स्थित चोंटिवारी गांव में स्थानीय लोगों को दो जंग लगे हैंड ग्रेनेड मिले। ये ग्रेनेड जंगल से सटे इलाके में पाए गए जिसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही गुरेज के इजमर्ग पुलिस पोस्ट से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने बरामद ग्रेनेड को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अधिकारियों की ओर से अभी यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि बरामद ग्रेनेड किस प्रकार के हैं और उन्हें किस तरह निष्क्रिय या नष्ट किया जाएगा। मामले में आगे की जानकारी का इंतजार है।
विज्ञापन