फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, ILLegal Mining, Police Taken Action, Gandherbal And Shopian

Srinagar News: गांदरबल और शोपियां में अवैध खनन पर शिकंजा, 20 वाहन जब्त

विज्ञापन
Srinagar, ILLegal Mining, Police Taken Action, Gandherbal And Shopian
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गांदरबल। अवैध खनन और खनिजों के गैरकानूनी परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने गांदरबल और शोपियां जिलों में बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान 20 वाहनों को जब्त किया गया।
जांच में पाया गया कि वाहन बिना वैध अनुमति के खनन सामग्री ले जा रहे थे जो तय मानकों का उल्लंघन है। मामला संबंधित भूविज्ञान एवं खनन विभाग को भेजा गया जिसने कानून के प्रावधानों के तहत जरूरी जुर्माना लगाया। शोपियां में पुलिस ने जिले भर में समन्वित अभियान चलाकर अवैध खनन पर शिकंजा कसा।
विज्ञापन

थाना शोपियां पुलिस की ओर से लगाए गए विशेष नाके पर पुलवामा से शोपियां की ओर आ रहे नौ टिप्पर और डंपर रोके गए। ये वाहन बिना वैध रॉयल्टी दस्तावेजों के खनन सामग्री ले जा रहे थे। वाहनों को मौके पर जब्त कर पुलिस स्टेशन शोपियां में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं एक अन्य कार्रवाई में पुलिस चौकी बेरठीपोरा की टीम ने बिना अनुमति खनिजों के अवैध खनन और परिवहन में लगे दो ट्रैक्टर जब्त किए। इस पर पुलिस स्टेशन केलर में एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा और अवैध खनन गतिविधियों पर रोक लगाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।

खनिजों के अवैध खनन और परिवहन में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अवैध खनन गतिविधियों की सूचना देकर कानून प्रवर्तन एजेंसियों का सहयोग करें। पुलिस ने भरोसा दिया है कि सूचना देने वालों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed