{"_id":"6a52a0d37acd80398305e22a","slug":"srinagar-ignou-admission-session-new-course-start-srinagar-news-c-10-1-agr1010-958575-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: इग्नू में 2026 प्रवेश सत्र के आवेदन 15 तक, नए पाठ्यक्रम भी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: इग्नू में 2026 प्रवेश सत्र के आवेदन 15 तक, नए पाठ्यक्रम भी शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जुलाई 2026 प्रवेश सत्र के लिए ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग और ऑनलाइन माध्यम से संचालित स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, स्नातकोत्तर डिप्लोमा और प्रमाणपत्र पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। प्रवेश और पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।
विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम सहित कई नए पाठ्यक्रम भी शुरू किए हैं। इनमें जलवायु परिवर्तन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं मशीन लर्निंग, क्रिमिनल जस्टिस सोशल वर्क, जेरियाट्रिक हेल्थ एंड केयर तथा मानव संसाधन प्रबंधन, विपणन प्रबंधन, वित्त प्रबंधन और संचालन प्रबंधन में एमबीए विशेषज्ञता शामिल हैं। इन कार्यक्रमों को यूजीसी और एआईसीटीई की मंजूरी प्राप्त है।
क्षेत्रीय केंद्र श्रीनगर के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. एएच रिजवी ने इच्छुक विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि से पहले अपना प्रवेश सुनिश्चित करें। उन्होंने अभ्यर्थियों को क्यूआर कोड, व्हाट्सएप या अन्य सोशल मीडिया माध्यमों से भुगतान मांगने वाले फर्जी कॉल और संदेशों से सावधान रहने की सलाह भी दी।
विज्ञापन
उन्होंने पात्र विद्यार्थियों से 15 जुलाई से पहले पुनः पंजीकरण की प्रक्रिया भी पूरी करने का आग्रह किया ताकि अंतिम समय की असुविधा से बचा जा सके। इस बीच, इग्नू ने शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कश्मीर में एक नया अध्ययन केंद्र भी स्थापित किया है। यहांं ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग के माध्यम से कृषि संकाय के विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे।