फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Hotel, Lift Fell, 6 Tourist Injured

Srinagar News: श्रीनगर में होटल की लिफ्ट गिरी, छह पर्यटक घायल

विज्ञापन
Srinagar, Hotel, Lift Fell, 6 Tourist Injured
हादसे से पहले होटल की लिफ्ट में सवार होते पर्यटक। सीसीटीवी फुटेज - फोटो : विद्यालय
होटल प्रबंधन ने तकनीकी कारणों की जांच के लिए कंपनी को कहा, पुलिस भी कारण का पता लगा रही
विज्ञापन

बंगलूरू के थे सभी पर्यटक, इलाज जारी

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। श्रीनगर के बाहरी इलाके हैदरपोरा में एक होटल में लिफ्ट गिरने से बंगलूरू के छह पर्यटक घायल हो गए। हादसा वीरवार रात करीब साढ़े नौ बजे हुआ जब पर्यटक होटल के अंदर लिफ्ट से नीचे भोजन के लिए जा रहे थे। होटल प्रबंधन ने तकनीकी कारण की जांच के लिए कंपनी से कहा है। साथ ही पुलिस भी कारण का पता लगा रही है।

घायलों को तुरंत बोन एंड जॉइंट अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। होटल प्रबंधन के अनुसार, हादसे का शिकार हुई लिफ्ट की क्षमता 8 लोगों की थी लेकिन सीसीटीवी फुटेज में उसमें 11 लोग सवार दिखाई दिए। प्रबंधन का कहना है कि ओवरलोडिंग हादसे का एक कारण हो सकती है। हालांकि तकनीकी खराबी की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

होटल के ऑपरेशनल मैनेजर जावेद ने बताया कि घटना के तुरंत बाद स्टाफ ने तेजी से राहत कार्य करते हुए सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और होटल प्रबंधन लगातार प्रभावित पर्यटकों के संपर्क में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के समय मौजूद पर्यटक हरीश ने भी होटल प्रबंधन का बचाव करते हुए कहा कि यह एक आकस्मिक हादसा था और स्टाफ ने पूरी जिम्मेदारी के साथ मदद की। वहीं एक अन्य पर्यटक बीएम प्रकाश ने बताया कि हादसे के बाद सभी लोग घबरा गए थे लेकिन होटल प्रबंधन और टूर ऑपरेटर ने पूरा सहयोग दिया।

घायलों में वेंकटेश (65), डी मंजुला (54) और सौभाग्य (60) का इलाज निजी अस्पताल में जारी है, जबकि कुशल्ला (18), पंकजा (16) और वेंकतालाक्ष्मम्मा (60) को मामूली चोटों के बाद छुट्टी दे दी गई।
लिफ्ट की फिटनेस वैधता दो साल तक है

होटल प्रबंधन ने बताया कि लिफ्ट की फिटनेस वैधता अभी दो साल तक है और तकनीकी कारणों की जांच के लिए संबंधित कंपनी को सूचित कर दिया गया है।
इधर, पुलिस ने भी घटना का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed