फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Hot in March in Gulmarg, Ever History, Weather

Srinagar News: पहली बार मार्च के पहले हफ्ते में गुलमर्ग का पारा 17.2 डिग्री दर्ज

विज्ञापन
Srinagar, Hot in March in Gulmarg, Ever History, Weather
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। घाटी में दिन का तापमान सामान्य से 14 डिग्री तक अधिक चल रहा है। पर्यटकों से गुलजार रहने वाला गुलमर्ग गर्मी से बेहाल है। मौसम विभाग के अनुसार इतिहास में पहली बार मार्च के पहले हफ्ते गुलमर्ग में 17.2 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया है।
यह रिकॉर्ड अब तक के मार्च के सबसे ज्यादा तापमान 18 डिग्री के बहुत करीब है। गुलमर्ग में शुक्रवार को अधिकतम पारा 17.2 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 13.7 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार घाटी के पहाड़ी क्षेत्रों में अगले सप्ताह हल्की बर्फबारी हो सकती है। शुक्रवार को श्रीनगर में अधिकतम पारा 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 11.5 डिग्री अधिक है।
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में अधिकतम पारा 22.7 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 12.7 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान माइनस 3.1 डिग्री रहा जो सामान्य से 5.1 डिग्री अधिक है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 13.7 डिग्री अधिक है, वहीं न्यूनतम तापमान माइनस 3.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 7.8 डिग्री अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed