फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Held Protest Dailywagers , Urge To State Government

Srinagar News: डेलीवेजर का दर्जा देने की मांग, सरकार से न्याय की गुहार

विज्ञापन
Srinagar, Held Protest Dailywagers , Urge To State Government
- हाजिन में मजदूरों का प्रदर्शन, बोले-साल भर काम तनख्वाह सिर्फ पांच महीने की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बांदीपोरा। मैकेनिकल इरिगेशन विभाग के सैकड़ों मौसमी कैजुअल मजदूरों ने हाजिन, सोनावारी में सहायक कार्यकारी इंजीनियर सब-डिवीजन कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। मजदूरों ने बेहतर कामकाजी हालात और न्याय की मांग उठाई। प्रदर्शन का नेतृत्व सीजनल कैजुअल लेबरर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रियाज अहमद ने किया। उनके साथ डिवीजन अध्यक्ष हिलाल अहमद भी मौजूद रहे।
पत्रकारों से बात करते हुए मजदूरों ने अधिकारियों के रवैये पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सालभर काम करने के बावजूद उन्हें सिर्फ पांच महीने का वेतन दिया जाता है, जो परिवार चलाने और बुनियादी जरूरतें पूरी करने के लिए नाकाफी है। मजदूरों ने सवाल उठाया कि जब वे पूरे साल ड्यूटी करते हैं तो मेहनताना सिर्फ सीमित समय का क्यों मिलता है। उन्होंने कहा कि नियमितीकरण तो दूर की बात है, सरकार कम से कम उन्हें डेलीवेजर का दर्जा दे दे ताकि काम का उचित मेहनताना मिल सके।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा हम सालभर काम करते हैं लेकिन तनख्वाह सिर्फ पांच महीने की मिलती है। इससे हमारे परिवारों पर भारी मुसीबत आ रही है। हम सरकार से अपील करते हैं कि या तो हमारी सेवाएं रेगुलर करें या कम से कम डेलीवेजर के तौर पर रखें। मजदूरों ने सरकार से अपील की कि पिछले कई वर्षों से विभाग में सेवा दे रहे मौसमी कैजुअल मजदूरों की शिकायतों पर तुरंत कदम उठाए और उन्हें न्याय दिलाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed