{"_id":"692dedf059de0a61f4002962","slug":"srinagar-habba-kadal-fire-in-three-story-house-two-fire-tender-burned-srinagar-news-c-10-lko1027-776287-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: हब्बा कदल में तीन मंजिला घर में लगी आग, दो दमकलकर्मी झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: हब्बा कदल में तीन मंजिला घर में लगी आग, दो दमकलकर्मी झुलसे
विज्ञापन
श्रीनगर। श्रीनगर के हब्बा कदल इलाके में सोमवार को आग लगने से एक तीन मंजिला घर को नुकसान पहुंचा। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में दो दमकल कर्मी झुलस गए। एक अधिकारी ने बताया कि डिपार्टमेंट को सुबह करीब 11:46 बजे एक डिस्ट्रेस कॉल मिली जिसके बाद फायर सर्विस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं।
उन्होंने कहा कि तुरंत कार्रवाई करके आग पर काबू पा लिया गया। जब तक फायर इमरजेंसी टीमें मौके पर पहुंचीं तब तक इमारत पूरी तरह से जल चुकी थी।
उन्होंने आगे कहा कि ऑपरेशन के दौरान आग बुझाते समय दो दमकल कर्मी अजय और मनोज घायल हो गए। उन्हें तुरंत इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया।
अधिकारी ने आगे कहा कि आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है और आग लगने का कारण पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। संवाद