फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Footbal Competition, SRM Velican and Baramulla Blues Won, Champion

Srinagar News: एसआरएम वेल्किन और बारामुला ब्लूज बने चैंपियन

विज्ञापन
Srinagar, Footbal Competition, SRM Velican and Baramulla Blues Won, Champion
बारामुला में स्पंदन लीग के समापन पर खिलाड़ी को सम्मानित करते अतिथि। स्रोत पुलिस
- बीएसएफ बारामुला में स्पंदन लीग से फुटबॉल का जोश, शांति और एकता का दिया संदेश
विज्ञापन

- खेलो इंडिया के तहत साई की पहल, नॉर्थ कश्मीर के 16 स्कूल-क्लबों ने लिया हिस्सा

संवाद न्यूज एजेंसी
बारामुला। खेलो इंडिया के तहत भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) की पहल स्पंदन के अंतर्गत बीएसएफ बारामुला ने 13 दिवसीय फुटबॉल लीग का सफल आयोजन किया। शांति, युवा जुड़ाव, फिटनेस और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के मकसद से हुई इस लीग में नॉर्थ कश्मीर के स्कूलों और क्लबों ने जोरदार हिस्सा लिया। इसमें एसआरएम वेल्किन और बारामुला ब्लूज चैंपियन बने।

लीग की जर्सी और ट्रॉफी का अनावरण 12 मई 2026 को उड़ी में माननीय उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने किया था। इसके बाद जूनियर और सीनियर दो वर्गों में कुल 32 मुकाबले खेले गए। जूनियर डिवीजन 18 मई से शुरू हुआ जिसमें बारामुला, सोपोर, पट्टन और वगूरा के 8 स्कूलों ने हिस्सा लिया। फाइनल में एसआरएम वेल्किन विजेता बना। विजेता टीमों को 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार दिए गए। सीनियर डिवीजन 24 मई से शुरू हुआ। बारामुला, कुपवाड़ा और बांदीपोरा के 8 बड़े क्लब इसमें उतरे। 2 जून को हुए रोमांचक फाइनल में बारामुला ब्लूज ने बारामुला रेड्स को हराकर खिताब जीता।
विज्ञापन

सीनियर विजेताओं को 1 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। सेमीफाइनल तक पहुंची सभी टीमों के खिलाड़ियों को जर्सी भी दी गई। समापन समारोह में आयुक्त युवा सेवा एवं खेल जम्मू-कश्मीर डॉ. शाहिद इकबाल चौधरी मुख्य अतिथि रहे। डीसी बारामूला फखरुद्दीन हामिद, एसएसपी गुरिंदर पाल सिंह और डीआईजी बीएसएफ डीएस सिंधु समेत सिविल, पुलिस और बीएसएफ के कई अधिकारी मौजूद रहे। विजेता टीमों, अधिकारियों और आयोजकों को ट्रॉफी, मेडल, प्रमाणपत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजन में जिला प्रशासन, सीएमओ, युवा सेवा एवं खेल विभाग और जम्मू-कश्मीर खेल परिषद का सक्रिय सहयोग रहा। बीएसएफ अधिकारियों ने कहा कि स्पंदन का मकसद फोर्स के इंफ्रास्ट्रक्चर का इस्तेमाल कर दूरदराज और संवेदनशील इलाकों में युवाओं की ऊर्जा को रचनात्मक कार्यों की तरफ मोड़ना है। लीग ने दिखाया कि खेल के जरिए नॉर्थ कश्मीर के युवाओं में टीमवर्क, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और एकता की भावना मजबूत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed