फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Fit India Campaign, 50 Thousands Youth, Participate, Cycle Rally, 20 Districts

Srinagar News: 20 जिलों में 50 हजार से ज्यादा युवाओं ने चलाई साइकिल

विज्ञापन
Srinagar, Fit India Campaign, 50 Thousands Youth, Participate, Cycle Rally, 20 Districts
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

श्रीनगर। आयुक्त सचिव युवा सेवा एवं खेल जम्मू-कश्मीर डॉ. शाहिद इकबाल चौधरी और महानिदेशक अनुराधा गुप्ता के मार्गदर्शन में रविवार को पूरे केंद्र शासित प्रदेश में साइकिल रैलियां आयोजित की गईं। फिट इंडिया अभियान और नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत युवा सेवा एवं खेल निदेशालय ने सभी 20 जिलों और 187 जोन में एक साथ मेगा साइकिल रैली कराई, जिसमें 50 हजार से अधिक युवाओं ने हिस्सा लिया।
निदेशालय ने 50 हजार से अधिक युवाओं की ऊर्जा को रचनात्मक खेल गतिविधियों में लगाकर नशे के दुष्प्रभावों के खिलाफ सामुदायिक संदेश दिया। सभी जिलों से मिली रिपोर्ट के अनुसार हर कोने से उत्साहजनक भागीदारी रही। वहीं पुलवामा जिला जेल के पास सर्कुलर रोड क्रॉसिंग से सुबह तीन किलोमीटर लंबी रैली निकली जो चटपोरा और आसपास के इलाकों से गुजरी।
विज्ञापन

छात्र, युवा क्लब सदस्य, स्थानीय खिलाड़ी और नागरिकों ने शारीरिक फिटनेस, पर्यावरण जिम्मेदारी और नशा मुक्त जीवनशैली का संदेश दिया। जोनल शारीरिक शिक्षा अधिकारी काकापोरा शाहनवाज हुसैन ने इसे युवाओं में व्यवहार बदलाव और सामुदायिक जुड़ाव के लिए अहम बताया। स्थानीय प्रशासन, पुलिस और शिक्षण संस्थानों ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांदीपोरा में युवा सेवा एवं खेल विभाग ने कांगरी चौक से चटरनार के वन मैदान तक साइकिल रैली निकाली। जिले के विभिन्न इलाकों से बड़ी संख्या में प्रतिभागी पहुंचे। विभागीय अधिकारियों ने युवाओं, छात्रों और संस्थागत हितधारकों का आभार जताया। वहीं बडगाम के नागम, नरबल, मगम और चडूरा सहित सभी जोन में व्यापक साइकिल रैलियां हुईं। छात्रों और खेल प्रेमियों ने समर्पण के साथ हिस्सा लिया।
अनंतनाग के कई जोन में कार्यक्रम हुए। बोन डेलगाम से सरकारी बाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अनंतनाग तक जिला स्तरीय रैली निकली। बिजबिहाड़ा रेलवे स्टेशन पर जोनल शारीरिक शिक्षा अधिकारी ने रेलवे पुलिस के साथ नशा विरोधी शपथ कार्यक्रम किया।

काजीगुंड, अचाबल, शांगस, वेरीनाग और श्रीगुफवारा जोन में भी छात्रों की बड़ी रैलियां हुईं। सभी गतिविधियों की शुरुआत फिट इंडिया और नशा विरोधी शपथ से हुई। राजोरी में भी अभियान के सातवें दिन युवाओं और छात्रों ने जोश दिखाया। इसके अलावा पुंछ और रियासी में भी साइकिल रैली का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में युवा इसमें शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed