फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Fire Incidents, 11 Place, Loss of House and others

Srinagar News: कश्मीर में 11 जगहों पर लगी आग<bha>;</bha> गोशालाएं, मकान और वन क्षेत्र प्रभावित

विज्ञापन
Srinagar, Fire Incidents, 11 Place, Loss of House and others
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

श्रीनगर। कश्मीर के विभिन्न जिलों में बीते 24 घंटों के दौरान 11 जगहों पर आग लगने की घटनाएं सामने आईं। फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि सभी घटनाओं पर समय रहते काबू पा लिया गया जिससे किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

अधिकारियों के अनुसार फायर सर्विस की टीमों ने श्रीनगर, अनंतनाग, बडगाम, पुलवामा, कुपवाड़ा, बांदीपोरा और गांदरबल जिलों में आग की घटनाओं पर कार्रवाई की। बांदीपोरा के आजस इलाके के रावलपोरा माटीपोरा में एक गोशाला आग की चपेट में आ गई जबकि श्रीनगर में ललित घाट के पास रॉयल स्प्रिंग गोल्फ कोर्स के नजदीक सूखी घास में आग लग गई।
विज्ञापन


गांदरबल के सफापोरा के पहलीपोरा इलाके में एक मंजिला जीसीआई शेड प्रभावित हुआ। बडगाम के चर-ए-शरीफ के वजीबाग इलाके में जंगल की आग से पेड़ों को नुकसान पहुंचा। अनंतनाग जिले के डोरू के मंडीपोरा में एक चिनार का पेड़ आग की चपेट में आया जबकि लदीताहवोट इलाके में एक अन्य गोशाला को नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीनगर के एलडी बाग के पास वजीरबाग इलाके में तीन मंजिला रिहायशी मकान का एक कमरा आग से प्रभावित हुआ। अनंतनाग के साल्लार के शेखपोरा इलाके में भी एक रिहायशी मकान में आग लगने की घटना हुई। पुलवामा जिले के जैनापोरा के गुज्जर बस्ती इलाके में दो घास के ढेर (हे-स्टैक्स) जलकर राख हो गए।
बडगाम जिले के सोईबुघ इलाके में गैस सिलेंडर से जुड़ी आग की घटना सामने आई जबकि कुपवाड़ा के काजीआबाद के कचलू इलाके में एक मकान में आग लग गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed