फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Fire in House, Youth Burn, Uri Sector

Srinagar News: उड़ी में आग लगने से किशोर गंभीर रूप से झुलसा

विज्ञापन
Srinagar, Fire in House, Youth Burn, Uri Sector
- मकान पूरी तरह से जला, किशोर को अस्पताल में भर्ती कराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बारामुला। उड़ी के गरकोट इलाके में वीरवार दोपहर एक घर में आग लग गई। इस घटना में एक किशोर गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे में मकान पूरी तरह जल गया। अधिकारियों ने बताया कि गरकोट निवासी मोहम्मद इकबाल भट के मकान में आग लग गई। घटना के दौरान मोहम्मद इकबाल भट का नाबालिग पुत्र रिहाब भट गंभीर रूप से झुलस गया। उसे तुरंत उप जिला अस्पताल उड़ी ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार दिया गया।


एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि झुलसे किशोर को आगे के इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज बारामूला रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज के कर्मी मौके पर पहुंचे। हालांकि आग पर काबू पाने तक मकान पहले ही पूरी तरह नष्ट हो चुका था। पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed