{"_id":"6ace9306fbf03536c20ddb95","slug":"jammu-and-kashmir-news-srinagar-news-c-10-1-jam1027-1038253-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: करंट लगने से जेकेपीडीसीएल के दो कर्मचारी झुलसे, श्रीनगर रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: करंट लगने से जेकेपीडीसीएल के दो कर्मचारी झुलसे, श्रीनगर रेफर
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। बडगाम जिले के खाग इलाके में सोमवार देर शाम को जम्मू-कश्मीर पावर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (जेकेपीडीसीएल) के दो कर्मचारी काम करते समय करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारियों के अनुसार झुलसे कर्मचारियों में एक स्थायी कर्मचारी और एक दिहाड़ी मजदूर शामिल है।
हादसे के तुरंत बाद दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी ब्लॉक अस्पताल खाग ले जाया गया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जेवीसी अस्पताल, बेमिना रेफर किया गया। घायलों की पहचान बमरूदा (बीरवाह) निवासी इम्तियाज अहमद और सूराग (खाग) निवासी आदिल अहमद के रूप में हुई है। अधिकारियों ने घटना का संज्ञान लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।