फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Excess Income From Source, Fraud, Anti Corruption Bureau File Chargesheet

Srinagar News: आय से अधिक संपत्ति व धोखाधड़ी मामले में चार सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ चौथी चार्जशीट दाखिल

विज्ञापन
Srinagar, Excess Income From Source, Fraud, Anti Corruption Bureau File Chargesheet
श्रीनगर। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने म्युनिसिपल कमेटी (एमसी) सुंबल, हाजिन और बांदीपोरा के पूर्व एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (ईओ) अब्दुल राशिद शाह और तीन अन्य के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में वीरवार को स्पेशल जज एंटी-करप्शन बारामुला की अदालत में चौथी चार्जशीट दायर की।
विज्ञापन

एसीबी के प्रवक्ता ने कहा कि एसीबी को सुंबल बांदीपोरा के रहने वाले मोहम्मद यूसुफ से शिकायत मिली थी जिसमें आरोपी अब्दुल राशिद शाह और उसके भतीजे जावेद अहमद शाह पर म्युनिसिपल कमेटी बांदीपोरा, हाजिन और सुंबल में भ्रष्टाचार, आय से अधिक संपत्ति रखने और धोखाधड़ी से गैर-कानूनी नियुक्तियों का आरोप लगाया गया था। इस पर गुप्त सत्यापन किया गया जिसके नतीजे में आरोपी अब्दुल रशीद शाह के खिलाफ चार अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गईं। इसमें एमसी सुंबल, हाजिन और बांदीपोरा में गैर-कानूनी और धोखाधड़ी वाली नियुक्तियों से जुड़े तीन केस शामिल हैं।
विज्ञापन

उसके भतीजे जावेद अहमद शाह जो उस समय एमसी बांदीपोरा में जूनियर असिस्टेंट था के खिलाफ भी दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गईं जो धोखाधड़ी वाले म्यूटेशन और आय से ज्यादा संपत्ति से जुड़ी थीं। उन्होंने कहा कि गैर-कानूनी नियुक्तियों से जुड़े तीनों मामलों में जांच पहले ही पूरी हो चुकी है और अब्दुल रशीद शाह और दूसरों के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दायर कर दी गई है। जांच के दौरान यह पाया गया कि आरोपी सरकारी कर्मचारी ने भ्रष्ट तरीकों में शामिल होकर अपनी आय से अधिक संपत्ति बनाई और खर्च की। इसका वह ठीक से हिसाब नहीं दे पाया। इनमें पापछान बांदीपोरा गांव में एक दो मंजिला घर और एक्स्ट्रा रहने की जगह बनाना, पापछान में एक कनाल चार मरला जमीन खरीदना, गाजलियाबाद एचएमटी श्रीनगर में एक दो मंजिला घर खरीदना, बांदीपोरा में एक तीन मंजिला शॉपिंग कॉम्प्लेक्स खरीदना और बांदीपोरा जिले में पापछान, ताकियाबल और पापछान रोड पर जमीन के कई टुकड़े खरीदना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवक्ता ने कहा कि आरोपी ने पत्नी अफरोजा बेगम के नाम पर इकबाल कॉलोनी सिद्दड़ा जम्मू में एक कनाल सात मरला जमीन और सिद्दड़ा बाईपास जम्मू में कई दूसरे प्लॉट भी खरीदे। जांच में आगे एक ऐ-स्टार मारुति कार खरीदने और घर की तलाशी के दौरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, फर्नीचर, कपडे, पश्मीना शॉल, कंप्यूटर उपकरण और घर के दूसरे सामान सहित कई महंगे चल-अचल सामान होने का पता चला। वित्तीय रिकॉर्ड से जम्मू-कश्मीर बैंक (बांदीपोरा ब्रांच), जम्मू कश्मीर ग्रामीण बैंक (बांदीपोरा ब्रांच और नादिहाल) और पंजाब नेशनल बैंक (श्रीनगर) में जमा धनराशि का भी पता चला। सोने के गहने खरीदने, घरों के रिनोवेशन, बच्चों की पढ़ाई और फिक्स्ड डिपॉजिट समेत दूसरे सत्यापित खर्चों का भी पता चला।

उन्होंने जांच खत्म होने पर आरोपी पीरजादा अब्दुल रशीद शाह तत्कालीन एग्जीक्यूटिव ऑफिसर एमसी सुंबल, हाजिन और बांदीपोरा के खिलाफ चार्जशीट पेश की गई है। सह-आरोपियों में अफरोजा बानो पत्नी अब्दुल रशीद शाह निवासी पापछान बांदीपोरा, सैफ उद दीन बाबा निवासी डोनीवारी कुपवाड़ा और समीर अहसान शाह निवासी वार्ड नंबर 9 पापछान बांदीपोरा शामिल हैं जिन पर सेक्शन 109 आरपीसी के तहत दंडनीय अपराधों के लिए आरोप लगाए गए हैं। प्रवक्ता ने आगे कहा कि मामले की अगली सुनवाई की तारीख 28 अप्रैल, 2026 तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed