Srinagar: दुश्मन हमेशा रहेंगे, दुश्मनों की आवाज यही रहेगी; हमें जो काम करना है वो करेंगे, बोले फारूक अब्दुल्ला
फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि महिलाओं को उनके हक मिलने से देश मजबूत होगा, इसलिए महिला आरक्षण बिल पर तत्काल कार्रवाई की जरूरत है।
विस्तार
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में आज नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने महिलाओं के अधिकारों को लेकर बयान दिया। उनका कहना था कि देश मजबूत नहीं हो सकता जब तक हमारी बहनें अपना अधिकार नहीं ले लेंगी। इनमें से दो चौथाई हैं और इनका समय आ गया है। फारूक अब्दुल्ला ने महिला आरक्षण बिल का उल्लेख करते हुए कहा कि यह संसद में पारित हो चुका है और इस पर तत्काल कार्रवाई की जरूरत है।
फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि अगर हमारी बच्चियां संसद, विधानसभा और पंचायत में शामिल होंगी तो वे महिलाओं के हक के लिए लड़ सकती हैं। उन्होंने जम्मू-कश्मीर विधानसभा में चल रहे हंगामे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दुश्मन हमेशा रहेंगे। दुश्मनों का आवाज यही होगा। हमें आवश्यक कार्रवाई करेंगे और इस रियासत को इस मुश्किल से बाहर निकालेंगे।
#WATCH श्रीनगर: नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा, "जब तक हमारी बहनें अपने हक को हासिल नहीं करेंगी तब तक देश मजबूत नहीं हो सकता। ये 50% हैं और इनका वक्त आ गया है। जो बिल(महिला आरक्षण बिल) संसद में पारित हुआ है उसपर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए। अगर हमारी बच्चियां… pic.twitter.com/mS9uSpvHMM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 9, 2025