फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, EID Ul ajah, Namaz, Morning 10 Am

Srinagar News: सुबह 10 बजे होगी हजरतबल में ईद की नमाज

विज्ञापन
Srinagar, EID Ul ajah, Namaz, Morning 10 Am
- जम्मू और कश्मीर वक्फ बोर्ड ने जारी किया ईद उल अजहा के लिए नमाज का वक्त
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर वक्फ बोर्ड के सोनवार स्थित सेंट्रल वक्फ कार्यालय ने ईद उल अजहा पर होने वाली नमाज का वक्त जारी किया है। इसके अनुसार श्रीनगर में सबसे अहम आसार-ए-शरीफ दरगाह हजरतबल में नमाज सुबह 10 बजे आयोजित की जाएगी।
इसके अलावा, जम्मू और कश्मीर वक्फ बोर्ड के प्रशासनिक नियंत्रण के तहत अन्य इबादतगाहों और मस्जिदों में अदा की जाने वाली ईद की नमाज के कार्यक्रम को आम जनता की जानकारी और सुविधा के लिए विधिवत अंतिम रूप दिया गया है। श्रीनगर में ईद की नमाज सुबह 6:45 बजे हजरत बाबा रहमतुल्ला साहब बरथाना में, सुबह 7 बजे सैयद हिसारी साहब नौहट्टा और जामिया मस्जिद जियारत हजरत करम शाह गोल मार्केट में होगी। सुबह 7:30 बजे मस्जिद शरीफ नालबंद पोरा सफा कदल, जामा मस्जिद शरीफ गोजवारा, किला मस्जिद शहीद गंज, जामिया मस्जिद शरीफ बुछवाड़ा डलगेट और सब यूनिट मखदूम मंडाव कलश पोरा में होगी।
विज्ञापन

सुबह 7:45 बजे जियारत हजरत जैन अलीदार जैनदार मोहल्ला और जामिया मस्जिद शरीफ मुनव्वर आबाद में होगी। सुबह 8 बजे जियारत हजरत मलिक साहब सौरा, आली मस्जिद ईदगाह, मरकजी जामिया मस्जिद बटवाड़ा और मस्जिद शरीफ मलिक-आंगन फतेह कदल में होगी। सुबह 8:30 बजे जामिया मस्जिद शरीफ ड्रगजन डलगेट और जियारत हजरत रूपा रेशी हबकदल में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह 9 बजे आसार ए शरीफ जिनाब साहब सौरा, जियारत हजरत मिर्जा कामिल साहब हवाल, शाही मस्जिद, मुजाहिद मंजिल, जियारत शाह नियामतुल्लाह कादरी सफा कदल, जियारत हजरत सैयद मंसूर साहब जल्दागर, जियारत सैयद आसिम शाह-कासिम शाह चश्मा शाही और आसार ए शरीफ शहरी कलशपोरा में होगी।


सुबह 9:30 बजे जियारत हजरत मीर सैयद याक़ूब साहब सोनवार और खानयार की जियारत हजरत पीर दस्तगीर साहब में होगी। सुबह 10 बजे आसार-ए-शरीफ दरगाह हजरतबल, जियारत हजरत मखदूम साहब और जियारत हजरत ख्वाजा नक्शबंद साहब ख्वाजा बाजार में होगी। सुबह 11 बजे खानकाह ए मौला अमीर ए कबीर हजरत मीर सैयद अली हमदानी में होगी।


घाटी की अन्य मस्जिदों का वक्त भी मुकर्रर
- अनंतनाग में सुबह 7:30 बजे ईदगाह (जदीद) खिरम सिरहामा और ईदगाह श्रीगुफवारा में, सुबह 8 बजे जियारत हजरत सखी जैन उद्दीन वली एशमुकाम और ईदगाह (कदीम) खिरम सिरहामा में होगी। सुबह 9 बजे मरकजी ईदगाह जंगलात मंडी और सुबह 9:30 बजे आसार ए शरीफ कबमर्ग में होगी।
- पुलवामा में सुबह 8 बजे मरकजी ईदगाह अवंतिपोरा, खानकाह ए फैज पनाह त्राल, जियारत हजरत सैयद सुल्तान फखर उददीन नेवा, मरकजी जामिया मस्जिद काकापोरा और जामिया मस्जिद जियारत हजरत महद बाबा रेशी काकापोरा में होगी। सुबह 8:15 बजे ईदगाह त्राल में होगी।
- बडगाम में सुबह 8:30 बजे आसार ए शरीफ पेठ-मखामा बीरवाह, सुबह 8:45 बजे जियारत हजरत सुल्तान सैयद मोहम्मद अली आली बल्खी खारपोरा और सुबह 9:30 बजे खानकाह फैज पनाह जियारत हजरत अलमदार ए कश्मीर चरार ए-शरीफ में होगी।
- गांदरबल में सुबह 7:30 बजे हजरत शाह सादिक कलंदर वाट-लार में, सुबह 8 बजे हजरत शाह सादिक कलंदर लार, जियारत हजरत बाबा दरिया दीन खलमुल्ला अलास्टेंग और बारह सादात तैलबल में होगी। सुबह 8:30 बजे जामिया मस्जिद शैफ कदीम हरि गनीवान कंगन में होगी।

- बारामुला में सुबह 6:50 बजे मरकजी जामिया मस्जिद शरीफ चंदनवारी उड़ी में, सुबह 7:30 बजे जियारत मस्जिद शरीफ हजरत जांबाज वली खानपोरा में और सुबह 8:30 बजे जियारत हजरत बाबा पयाम जि्दीन रेशी साहब तंगमर्ग में होगी।
- बांदीपोरा में सुबह 8 बजे जियारत अहम शरीफ और सब-यूनिट गुंडपोरा में होगी।
- कुपवाड़ा में सुबह 8 बजे जियारत हजरत जीती शाह वली ड्रगमुल्ला में होगी।
- शोपियां में सुबह 9 बजे जियारत शाह ए हमदान वाची जैनापोरा में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed