फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Earthquake, House Destroyed, Bandipora, Tanghat

Srinagar News: भूकंप के बाद घर में आई दरारें, दो दिन बाद गिरा घर का एक हिस्सा

विज्ञापन
Srinagar, Earthquake, House Destroyed, Bandipora, Tanghat
बांदीपोरा में भूकंप से गिरा मकान। संवाद
- बांदीपोरा के टंघत गांव में हादसे के बाद परिवार ने जिला प्रशासन से लगाई मदद की गुहार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बांदीपोरा। दो दिन पहले उत्तर कश्मीर के कुछ हिस्सों में भूकंप आने के बाद टंघत गांव के एक घर में गहरी दरारें पड़ गई थीं। बुधवार को इस घर के एक बड़े हिस्से के ढह जाने के कारण काफी नुकसान हुआ है। इसके चलते एक परिवार ठंड के मौसम में बेघर हो गया। पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार दो दिन पहले आए भूकंप के झटकों के चलते दरारें पड़ने से मकान क्षतिग्रस्त हो गया था। मकान में पड़ी दरारें साफ-साफ दिखाई दे रही थीं। संभावित खतरे के कारण परिवार ने कुछ सामान बाहर रख दिया था। बुधवार सुबह मकान का एक हिस्सा ढह गया। हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है क्योंकि उस समय परिवार घर में नहीं था।
विज्ञापन

वहीं परिवार के सदस्य ने बताया कि भूकंप से हमारे घर में हुए नुकसान के बारे में हमने अधिकारियों को सूचित किया था लेकिन मदद मिलने से पहले ही घर ढह गया। अब हम इस सर्दी के मौसम में बेघर हो गए है। वहीं परिवार के अन्य सदस्य ने कहा कि इस सर्दी के मौसम में बिना घर के रह पाना बहुत मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमारे बच्चों और बुजुर्गों के पास रहने के लिए कोई सुरक्षित जगह नहीं है। मौजूदा समय में हम जब से मकान में दरारें आई थी तब से हम पड़ोसियों के घरों में रहकर रातें बिता रहे है लेकिन यह कोई समाधान नहीं है। हमें तत्काल सहायता की आवश्यकता है। वहीं प्रभावित परिवार ने जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन अधिकारियों से नुकसान का आकलन करने और पुनर्निर्माण के लिए अस्थायी आवास और वित्तीय सहायता सहित तत्काल राहत प्रदान करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed