फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Drug Awareness Rally, Baramulla, Techers And Polic

Srinagar News: बारामुला में नशे के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग

विज्ञापन
Srinagar, Drug Awareness Rally, Baramulla, Techers And Polic
- पुलिस-टीचर्स एसोसिएशन की अगुवाई में हुआ जागरूकता रैली का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बारामुला। नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत पुलिस ने जम्मू-कश्मीर टीचर्स एसोसिएशन के साथ मिलकर शहर में बड़ी जागरूकता रैली निकाली। रैली गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल दीवान बाग से शुरू होकर खानपोरा मेन चौक पर संपन्न हुई।
इस रैली में करीब 200 से 250 लोगों ने हिस्सा लिया। स्कूली छात्र-छात्राएं, दुकानदार और आम स्थानीय नागरिक हाथों में से नो टू ड्रग्स, चूज हेल्थ रिजेक्ट ड्रग्स और से नो टू ड्रग्स, यस टू लाइफ लिखी तख्तियां लेकर चले। पूरे रास्ते में रैली में शामिल छात्र व लोगों ने नशे के खिलाफ नारे लगाए गए। कार्यक्रम के दौरान कई वक्ताओं ने नशे की लत से समाज, खासकर युवाओं पर पड़ रहे बुरे असर पर बात की। उन्होंने कहा कि नशे के खात्मे के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।
विज्ञापन

लोगों को नशे के दुष्परिणाम बताए गए और स्वस्थ, नशा मुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित किया गया। वहीं बारामुला पुलिस ने आयोजन में सहयोग के लिए टीचर्स एसोसिएशन और रैली में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए स्थानीय लोगों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने कहा कि नशा मुक्त समाज के मिशन में लोगों का सहयोग ही सबसे बड़ी ताकत है। वहीं इस रैली में महिलाओं और युवतियों की बड़ी भागीदारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed