फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Drug awareness March, 3 May, LG Manoj Sinha, Will Inaugrate

Srinagar News: श्रीनगर में नशा मुक्त पदयात्रा 3 को, एलजी दिखाएंगे हरी झंडी

विज्ञापन
Srinagar, Drug awareness March, 3 May, LG Manoj Sinha, Will Inaugrate
- रैली में 35 हजार से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद, तैयारियां पूरी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। नशा मुक्त अभियान के तहत 3 मई को शहर में नशा मुक्त पदयात्रा आयोजित की जाएगी। इसका उद्देश्य नशे के खिलाफ जन जागरूकता बढ़ाना है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा हरी झंडी दिखाकर पदयात्रा को रवाना करेंगे।
इस संबंध में कश्मीर के संभागीय आयुक्त अंशुल गर्ग ने टीआरसी में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई और जिम्मेदारियां तय की गईं। बैठक में कहा गया कि सभी विभाग मिलकर सक्रिय भूमिका निभाएं। अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। यह पदयात्रा नशे के खिलाफ एक मजबूत और साझा संदेश देगी।
विज्ञापन


संभागीय आयुक्त ने बताया कि इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों से 35 हजार से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। यह पहल नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प को मजबूत करेगी। उन्होंने कहा कि अभियान पूरे शासन के दृष्टिकोण पर आधारित है। इसमें रोकथाम, उपचार और सख्त कार्रवाई पर जोर दिया जा रहा है। बैठक में राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत, जागरूकता वीडियो, सांस्कृतिक कार्यक्रम, शपथ ग्रहण और हस्ताक्षर अभियान की व्यवस्था पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा स्थल सजावट और रूट प्रबंधन की समीक्षा की गई। विभागों को परिवहन, पीने का पानी, कैप और टी-शर्ट वितरण, पंडाल, मेडिकल टीम, एंबुलेंस और फायर सुरक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed