Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Dr, Fouzia, Run Botique, Kulgam

Srinagar News: बीएएमएस की डिग्री के बावजूद फैशन की दुनिया में बनाई अलग पहचान

विज्ञापन
Srinagar, Dr, Fouzia, Run Botique, Kulgam
बीएएमएस की डिग्री के बाद फैशन की दुनिया में बनाई अलग पहचान, कुलगाम की डॉ. फौजिया ने घर से शुरू - फोटो : udhampur news
- कुलगाम की डॉ. फौजिया ने घर से शुरू किया कारोबार, आज चला रही हैं बुटीक
विज्ञापन

मीर अर्शिद
कुलगाम। जिले की 30 वर्षीय डॉ. फौजिया ने अपनी मेहनत, लगन और हुनर के दम पर फैशन की दुनिया में एक अलग पहचान बनाई है। मेडिकल की डिग्री करने के बावजूद उन्होंने खुद का व्यवसाय शुरू करने का फैसला किया। घर से शुरू किए गए छोटे से कारोबार को शहर के बीचोंबीच स्थित प्रसिद्ध बुटीक शोरूम में बदल दिया है।
डॉ. फौजिया मूल रूप से कुलगाम के दूरदराज गांव मलवान की रहने वाली हैं। बाद में उनका परिवार मुख्य कुलगाम शहर में आकर बस गया। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा कुलगाम हायर सेकेंडरी स्कूल से पूरी की। इसके बाद श्रीनगर के एक निजी कोचिंग इंस्टीट्यूट में एक साल तक कोचिंग हासिल की और वर्ष 2016 में बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी (बीएएमएस) की डिग्री प्राप्त की।
विज्ञापन

मेडिकल की पढ़ाई पूरी करने के बाद भी उनके मन में अपना स्वतंत्र व्यवसाय स्थापित करने का सपना था। इसी उद्देश्य से उन्होंने जम्मू-कश्मीर सरकार की मिशन युवा योजना के तहत आवेदन किया। यह योजना बेरोजगार युवाओं और पहली बार कारोबार शुरू करने वाले उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब दस साल पहले घर से शुरू हुआ उनका छोटा सा काम आज जीएम बुटीक के नाम से कुलगाम के मुख्य बाजार में अपनी पहचान बना चुका है।
डॉ. फौजिया के जीवन में वर्ष 2024 में उस समय बड़ा बदलाव आया, जब कैंसर के कारण उनके पिता का निधन हो गया। इसके बाद उन्होंने अपनी मां और दो छोटी बहनों की जिम्मेदारी भी अपने कंधों पर उठा ली। मुश्किल परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने अपने कारोबार को आगे बढ़ाने का हौसला नहीं छोड़ा।


डॉ. फौजिया अपने काम के हर पहलू में खुद शामिल रहती हैं। नए डिजाइन तैयार करने से लेकर सिलाई, कढ़ाई और अन्य महिलाओं को प्रशिक्षण देने तक वह सभी जिम्मेदारियां निभाती हैं। उनका बुटीक खास तौर पर पश्मीना, सेमी-पश्मीना और पारंपरिक कश्मीरी टिल्ला सूट पर बारीक हाथ की कारीगरी के लिए जाना जाता है।



खास बात यह है कि डॉ. फौजिया ने अपने व्यवसाय के माध्यम से क्षेत्र की पांच स्थानीय युवतियों को भी रोजगार उपलब्ध कराया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप के जरिए उनके बुटीक को अब पूरी कश्मीर घाटी के साथ-साथ जम्मू संभाग से भी ऑर्डर मिल रहे हैं। घाटी में आयोजित कई प्रदर्शनियों में हिस्सा लेने के बाद इन दिनों डॉ. फौजिया कुलगाम में आयोजित वार्षिक तीन दिवसीय विशु (वेशु) फेस्टिवल प्रदर्शनी में अपने नए कलेक्शन को प्रदर्शित कर रही हैं।



जिला प्रशासन कुलगाम और मिशन युवा के सहयोग से आयोजित इस महोत्सव में स्थानीय कारीगरों, स्टार्टअप और उद्यमियों को अपने उत्पादों और हुनर को प्रदर्शित करने का अवसर दिया जा रहा है। प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में लोग और खरीदार पहुंच रहे हैं।




डॉ. फौजिया की यह कहानी दिखाती है कि शिक्षा, आत्मविश्वास, मेहनत और दृढ़ इच्छाशक्ति के जरिए महिलाएं न केवल अपनी पहचान बना सकती हैं, बल्कि दूसरों के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा कर सकती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed