{"_id":"69fcf49f808b4ba8580444f7","slug":"srinagar-dr-farooq-abdullah-held-meeting-nava-e-subah-srinagar-news-c-10-jmu1062-907208-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदस्यता अभियान चलाएं, सांगठनिक चुनाव की तैयारियों में लाएं तेजी : डॉ. फारूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदस्यता अभियान चलाएं, सांगठनिक चुनाव की तैयारियों में लाएं तेजी : डॉ. फारूक
विज्ञापन
श्रीनगर में नेकां की बैठक। स्रोत नेकां
- नवा-ए-सुबह में प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की मौजूदा राजनीतिक और प्रशासनिक स्थिति सहित जनमुद्दों पर चर्चा
- मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री, पदाधिकारी और कार्यसमिति के सदस्य बैठक में रहे मौजूद
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने वीरवार को पार्टी की प्रांतीय समिति की एक बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने बड़े पैमाने पर सदस्यता अभियान चलाने और सांगठनिक चुनाव की तैयारियों में तेजी लाने के लिए पार्टी नेताओं से कहा।
बैठक में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की मौजूदा राजनीतिक और प्रशासनिक स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला जो पार्टी के उपाध्यक्ष भी हैं, कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों के साथ इस बैठक में मौजूद रहे। पार्टी के एक प्रवक्ता ने बताया कि बैठक के दौरान जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की मौजूदा राजनीतिक और प्रशासनिक स्थिति, लोगों के सामने आने वाले मुद्दों और चुनौतियों, पार्टी की गतिविधियों, संगठनात्मक मामलों और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि बैठक में शामिल लोगों ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़ी जन शिकायतों को उठाया, विशेष रूप से आर्थिक संकट, बेरोजगारी और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर बात की।
उन्होंने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में चल रही पार्टी की गतिविधियों, जन संपर्क कार्यक्रमों और पार्टी कार्यकर्ताओं को पेश आ रही मुश्किलों के बारे में भी जानकारी साझा की गई। अपने संबोधन में अब्दुल्ला ने प्रांतीय कार्यसमिति के सदस्यों से आग्रह किया कि वे लोगों के साथ जमीनी स्तर पर मजबूत संपर्क बनाए रखें और पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। नेकां प्रमुख ने कहा कि पार्टी ने अतीत में कई चुनौतियों का सामना किया है और जन समर्थन के कारण हमेशा सफलता हासिल की है।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा कि पार्टी ने जम्मू-कश्मीर के हितों की रक्षा के लिए आर्थिक और व्यक्तिगत बलिदान दिए हैं और वह मौजूदा चुनौतियों का सामना भी उसी दृढ़ संकल्प के साथ करेगी। अब्दुल्ला ने कहा कि विपक्ष के गुमराह करने वाले बयान, झूठा प्रचार और राजनीतिक नौटंकी नेकां को कमजोर नहीं कर सकते, क्योंकि पार्टी को लोगों का अटूट समर्थन प्राप्त है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने हमेशा लोगों की भावनाओं, आकांक्षाओं और जज़्बातों का प्रतिनिधित्व किया है और वह जनहित को हर चीज़ से ऊपर प्राथमिकता देना जारी रखेगी।
अब्दुल्ला ने पार्टी के विधायकों को निर्देश दिया कि वे अपने निजी हितों से ऊपर उठें और हर हाल में जनसेवा को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बनाएं। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि पार्टी की सदस्यता अभियान तुरंत शुरू किया जाए और संगठनात्मक चुनावों की तैयारियां पूरी की जाए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सक्रिय और सच्चे जमीनी प्रतिनिधियों को आगे लाया जाना चाहिए। नेकां अध्यक्ष ने हर जिले में पार्टी के सम्मेलन आयोजित करने, लोगों की शिकायतों और मांगों को समझने और उनके समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि जिन निर्वाचन क्षेत्रों में पार्टी के विधायक नहीं हैं वहां सांसदों और संबंधित प्रभारियों को लोगों के मुद्दों को हल करने के लिए सक्रिय रूप से काम करना चाहिए और विकास कार्यों के लिए मिलने वाले फंड का निष्पक्ष वितरण सुनिश्चित करना चाहिए। उन्होंने सरकार के कामकाज और जन-कल्याणकारी पहलों को प्रभावी ढंग से उजागर करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि गंभीर चुनौतियों के बावजूद मुख्यमंत्री, मंत्री और पार्टी प्रतिनिधि विकास और जन-कल्याण के लिए लगातार काम कर रहे हैं लेकिन इन प्रयासों को लोगों तक पहुंचाना अब समय की मांग बन गया है।
नेकां चुनौतियों का डटकर मुकाबला करेगी
उन्होंने आगे कहा कि जम्मू-कश्मीर के विकास और जन-कल्याणकारी परियोजनाओं के रास्ते में बाधाएं खड़ी करने के प्रयास किए जा रहे थे लेकिन नेशनल कॉन्फ्रेंस इन चुनौतियों का डटकर मुकाबला करेगी, जैसा कि उसने अतीत में भी किया है। उन्होंने पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को यह भी निर्देश दिया कि वे सदस्यता अभियान के साथ-साथ जनगणना के संबंध में भी जनता के बीच जागरूकता पैदा करें और लोगों को इसके महत्व तथा उपयोगिता के बारे में जानकारी दें।