फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, DLSA, Aids Awareness Programme

Srinagar News: डीएलएसए ने एड्स से बचाव के लिए किया जागरूक

विज्ञापन
Srinagar, DLSA, Aids Awareness Programme
श्रीनगर। विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे सप्ताह-भर के जागरूकता अभियान के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर एड्स नियंत्रण सोसाइटी के सहयोग से जिला न्यायालय परिसर में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं डीएलएसए श्रीनगर के अध्यक्ष हक नवाज जरगर ने किया। इस मौके पर जम्मू-कश्मीर विधिक सेवा प्राधिकरण की सदस्य सचिव शाजिया तबस्सुम भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन


अध्यक्ष डीएलएसए ने अपने संबोधन में कहा कि एड्स के खिलाफ लड़ाई में जागरूकता और रोकथाम ही सबसे कारगर हथियार हैं। उन्होंने कलंक-मुक्त और संवेदनशील समाज बनाने के लिए सभी हितधारकों से एकजुट होकर काम करने की अपील की। जम्मू-कश्मीर एड्स नियंत्रण सोसाइटी के सहायक निदेशक इम्तियाज अहमद ने एचआईवी के कारण, संचरण के तरीके, बचाव के उपाय और उपलब्ध इलाज पर विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन


उप मुख्य विधिक सहायता रक्षा अधिवक्ता तस्नीम कौसर ने एड्स से जुड़े सामाजिक कलंक को दूर करने और भेदभाव-रहित दृष्टिकोण अपनाने पर बल दिया। इसी दिन अध्यक्ष डीएलएसए हक नवाज जरगर ने विधिक सहायता रक्षा अधिवक्ताओं (एलएडीसी) और पैरा लीगल वॉलंटियर्स (पीएलवी) की अलग समीक्षा बैठक भी ली। बैठक में बंदियों व जरूरतमंद लोगों को मुफ्त एवं प्रभावी कानूनी सहायता पहुंचाने के कार्यों की समीक्षा की गई तथा विचाराधीन कैदियों, वृद्धजनों के मामलों को प्राथमिकता देने, सबूत दर्ज करने और रिकॉर्ड रखरखाव में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। पीएलवी को दूर-दराज के क्षेत्रों में जागरूकता अभियान तेज करने तथा 13 दिसंबर 2025 को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों के लिए लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में डीएलएसए के स्टाफ, रक्षा अधिवक्ता और पैरा लीगल वॉलंटियर्स ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed