{"_id":"6aee3589a7d5ebde82048d8f","slug":"srinagar-diwali-security-tight-loc-ib-srinagar-news-c-10-1-jmu1063-1058401-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली : एलओसी-आईबी पर सुरक्षा का अभेद्य घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली : एलओसी-आईबी पर सुरक्षा का अभेद्य घेरा
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। दिवाली पर शांति व्यवस्था बनाए रखने और सीमा पार से घुसपैठ को नाकाम करने के लिए जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। नियंत्रण रेखा (एलओसी) से लेकर अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) तक सुरक्षा बलों ने निगरानी बढ़ा दी है। संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई के लिए क्विक रिस्पॉन्स टीमों को भी अलर्ट रखा गया है।
सीमाओं पर चौकसी के साथ-साथ भीतरी इलाकों में भी सुरक्षा एजेंसियां संभावित आतंकी हमले से निपटने की तैयारियों को परख रही हैं। इसी क्रम में बारामुला, बांदीपोरा और कुपवाड़ा में संयुक्त मॉक ड्रिल आयोजित की गई।
जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना की राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), सीआरपीएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने कॉर्डन, इंटरवेंशन एंड रेस्क्यू (सीआईआरएस) अभ्यास के तहत अलग-अलग आपात स्थितियों में संयुक्त कार्रवाई का अभ्यास किया।
विज्ञापन
बांदीपोरा के एक स्कूल में आयोजित मॉक ड्रिल में आतंकियों द्वारा दो नागरिकों को बंधक बनाए जाने की स्थिति तैयार की गई। सुबह 11 बजे सूचना मिलने के महज 15 मिनट के भीतर सभी टीमें मौके पर पहुंच गईं। पूरे इलाके की घेराबंदी कर छात्रों और अन्य नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद सुनियोजित कार्रवाई में दोनों काल्पनिक आतंकियों को मार गिराने, एक बंधक को सुरक्षित निकालने और घायल दूसरे व्यक्ति को प्राथमिक उपचार व सीपीआर देने के बाद अस्पताल पहुंचाने का अभ्यास किया गया।