फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Divcom, Anshul Garg, Held Meeting

झेलम में जल परिवहन परियोजना से जुड़े कामों में लाएं तेजी : गर्ग

विज्ञापन
Srinagar, Divcom, Anshul Garg, Held Meeting
- कश्मीर के मंडलायुक्त ने निर्धारित समयसीमा में बाधाओं को दूर करने के दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। कश्मीर के मंडलायुक्त अंशुल गर्ग ने वीरवार को झेलम नदी पर प्रस्तावित जल परिवहन परियोजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने परियोजना से जुड़े कामों तेजी लाने के अधिकारियों को निर्देश दिए।
परिवहन विभाग के सचिव के साथ संयुक्त रूप से आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में उपयोगिता हस्तक्षेपों के लागत अनुमान तैयार करने की स्थिति पर गहन चर्चा हुई। यह परियोजना झेलम नदी में यात्री एवं पर्यटक जल परिवहन को संभव बनाने के लिए चलाई जा रही है। गर्ग ने परियोजना से संबंधित सभी लंबित मुद्दों को समयबद्ध तरीके से हल करने के लिए स्पष्ट समय-सीमाएं निर्धारित कीं। उन्होंने अभियंताओं को निर्देश दिए कि वे अगले कुछ हफ्तों के अंदर प्रमुख कार्यों के लिए विस्तृत लागत अनुमान प्रस्तुत करें जिनमें नदी में बने कॉफरडैम को हटाना, नदी के किनारे मौजूद 33 केवी और 11 केवी विद्युत लाइनों की पर्याप्त ऊंचाई सुनिश्चित करना ताकि नावों का सुरक्षित आवागमन संभव हो सके शामिल हैं।
विज्ञापन


झेलम नदी के आठ चिह्नित स्थानों पर भूमि अधिग्रहण की एक्शन टेकन रिपोर्ट की समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने बताया कि सात स्थानों पर भूमि का कब्जा सफलतापूर्वक हासिल कर लिया गया है। केवल एक स्थान पर अभी भी स्थानीय लोगों की कुछ चिंताएं बाकी हैं, जिन्हें हल करने के लिए आगे बातचीत और संवाद की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिवीजनल कमिश्नर ने बैठक में कहा कि यह परियोजना कश्मीर घाटी में जलमार्गों को पुनर्जीवित करने, पर्यटन को बढ़ावा देने और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन विकल्प उपलब्ध कराने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों से परियोजना को तेज गति से पूरा करने के लिए पूर्ण सहयोग सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed