Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, DIG, Bandipora, Thana Diwas

Srinagar News: बांदीपोरा पहुंचे डीआईजी उत्तरी कश्मीर रेंज, थाना दिवस कार्यक्रमों की अध्यक्षता की

विज्ञापन
Srinagar, DIG, Bandipora, Thana Diwas
बांदीपोरा में डीआईजी एनकेआर। स्रोत पुलिस
- पुलिस-जनता समन्वय और सामाजिक बुराइयों पर नकेल कसने पर जोर
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बांदीपोरा। पुलिस और जनता के बीच संबंधों को मजबूत करने, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और शांति व्यवस्था बनाए रखने में सामुदायिक भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से उत्तरी कश्मीर रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) विनोद कुमार ने शनिवार को बांदीपोरा जिले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस स्टेशन सुमबल, अरागाम और हाजिन में आयोजित थाना दिवस कार्यक्रमों की अध्यक्षता की।
इन कार्यक्रमों में एसएसपी बांदीपोरा ताहिर सलीम, संबंधित सुपरवाइजरी अधिकारी और संबंधित थानों के एसएचओ विशेष रूप से उपस्थित रहे। संवाद सत्रों में इलाके के गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों, युवाओं और आसपास के क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन

थाना दिवस के दौरान स्थानीय नागरिकों और प्रतिनिधियों ने क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न सार्वजनिक समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। इनमें मुख्य रूप से यातायात जाम, सार्वजनिक वाहनों में ओवरलोडिंग, मादक पदार्थों की तस्करी, साइबर अपराध, घरेलू हिंसा और अन्य सामाजिक बुराइयों के मुद्दे शामिल रहे। इसके अलावा, नागरिकों ने आगामी त्योहारों व सार्वजनिक आयोजनों के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती और पुलिस व व्यापारिक समुदाय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने क्षेत्र में शांति व सौहार्द बनाए रखने तथा नशाखोरी जैसी कुरीतियों के खिलाफ साझा लड़ाई में पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल का स्वागत करते हुए सुझाव दिया कि भविष्य में ऐसे संवाद कार्यक्रमों में मोहल्ला प्रतिनिधियों को भी बड़े पैमाने पर शामिल किया जाए।
डीआईजी उत्तरी कश्मीर रेंज विनोद कुमार और एसएसपी बांदीपोरा ने सभी शिकायतों और सुझावों को ध्यानपूर्वक सुना। डीआईजी ने लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी वास्तविक समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। उन्होंने रचनात्मक सुझावों के लिए नागरिकों का आभार जताते हुए कहा कि पुलिस-पब्लिक संबंधों को प्रगाढ़ बनाने और कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने में जनता का सहयोग सबसे अहम कड़ी है।

वहीं, एसएसपी बांदीपोरा ने भरोसा दिलाया कि पुलिस विभाग से संबंधित मामलों का तत्काल निस्तारण किया जाएगा, जबकि नागरिक प्रशासन से जुड़े मुद्दों को संबंधित विभागों के समक्ष मजबूती से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि चल रहे विकास कार्यों को भी जल्द पूरा कराया जाएगा और उनका कार्यालय हर नागरिक की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव खुला है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आपसी विश्वास, सहयोग और सामुदायिक भागीदारी को और गहरा करने के लिए इस प्रकार के जनसंवाद कार्यक्रम आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed