{"_id":"6afb6053ef14efde100e24a9","slug":"srinagar-dig-armed-inspected-the-security-arrangements-major-religious-places-and-sensitive-establishments-srinagar-news-c-10-1-agr1010-1064614-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: डीआईजी आर्म्ड ने प्रमुख धार्मिक स्थलों और संवेदनशील प्रतिष्ठानों की मुस्तैदी परखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: डीआईजी आर्म्ड ने प्रमुख धार्मिक स्थलों और संवेदनशील प्रतिष्ठानों की मुस्तैदी परखी
विज्ञापन
- श्रीनगर में देर रात सुरक्षा का औचक निरीक्षण : रघुनाथ मंदिर, खानकाह-ए-मौला, जामा मस्जिद और दरगाह हजरतबल में तैनात स्टैटिक पुलिस गार्डों की जांच की
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा तैनात सुरक्षाकर्मियों की परिचालन तैयारियों का आकलन करने के उद्देश्य से आर्म्ड पुलिस कश्मीर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक मकसूद-उल-जमान ने रविवार देर रात श्रीनगर शहर के विभिन्न महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और प्रमुख धार्मिक स्थलों पर तैनात स्टैटिक पुलिस गार्डों का औचक निरीक्षण किया।
औचक निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने शहर के अति-संवेदनशील और प्रमुख धार्मिक केंद्र रघुनाथ मंदिर (हब्बा कदल), खानकाह-ए-मौला (श्रीनगर), जामा मस्जिद (नौहट्टा) और दरगाह हजरतबल (श्रीनगर) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीआईजी मकसूद-उल-जमान ने इन स्थानों पर मौजूदा सुरक्षा प्रबंधों का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों की सतर्कता, मुस्तैदी और किसी भी आपातकालीन या सुरक्षा संबंधी चुनौती से प्रभावी ढंग से निपटने की उनकी तैयारियों की समीक्षा की।
ड्यूटी पर तैनात जवानों से संवाद करते हुए डीआईजी ने इन संवेदनशील प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए चौबीसों घंटे चौकस रहने, स्थापित सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने और उच्च स्तर की पेशेवर प्रतिबद्धता बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि सुरक्षा कर्तव्यों के निर्वहन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई की कोई गुंजाइश नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
डीआईजी ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को मौजूदा सुरक्षा ग्रिड को और मजबूत करने, प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने तथा किसी भी उभरती सुरक्षा चुनौती से निपटने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया तंत्र बनाए रखने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस औचक निरीक्षण के दौरान उनके साथ कमांडेंट 5वीं बटालियन जेकेएपी, एसएसपी एपीसीआर कश्मीर, डिप्टी कमांडेंट 14वीं बटालियन जेकेएपी और संबंधित जिला पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे।