फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, DGP Nalin Prabhat, Shri Amarnath Yatra, Security Review, Nunwan Base Camp

श्री अमरनाथ यात्रा : नुनवान बेस कैंप पहुंचे डीजीपी, सुरक्षा तैयारियों का लिया जायजा

विज्ञापन
Srinagar, DGP Nalin Prabhat, Shri Amarnath Yatra, Security Review, Nunwan Base Camp
श्री अमरनाथ यात्रा-2026: नुनवान बेस कैंप पहुंचे डीजीपी नलिन प्रभात, सुरक्षा तैयारियों का लिया ज - फोटो : संवाद
अनंतनाग। जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नलिन प्रभात ने एसडीजी समन्वयक और आईजी कश्मीर जोन के साथ नुनवान बेस कैंप का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने श्री अमरनाथ यात्रा-2026 के लिए किए गए सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया।
विज्ञापन


दौरे के दौरान डीआईजी दक्षिण कश्मीर रेंज और एसएसपी अनंतनाग ने डीजीपी को सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों ने यात्रा मार्ग, बेस कैंप और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात सुरक्षा बलों, निगरानी तंत्र और समन्वय व्यवस्थाओं के बारे में व्यापक प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

डीजीपी नलिन प्रभात ने सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल और सतर्कता बनाए रखने पर जोर देते हुए निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षित और शांतिपूर्ण यात्रा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक उपाय प्रभावी ढंग से लागू किए जाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed