{"_id":"6aa858c864e9d4840d091c0f","slug":"jammu-and-kashmir-news-srinagar-news-c-10-1-jmu1063-1013381-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार पर जोर, संसाधनों के लिए मिलेगा पर्याप्त बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार पर जोर, संसाधनों के लिए मिलेगा पर्याप्त बजट
विज्ञापन
-सोमवार को उच्चस्तरीय बैठक में सीएम ने अस्पतालों की जरूरतों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने के दिए निर्देश
-कैंसर, लिवर ट्रांसप्लांट, मानसिक स्वास्थ्य और नशामुक्ति सेवाओं पर भी किया फोकस
-स्टाफ और उपकरण के लिए मांगी कार्ययोजना, बोले-पैसे की कमी नहीं आएगी आड़े
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था में स्टाफ, उपकरण और बुनियादी ढांचे की कमियों को अब प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को उच्चस्तरीय बैठक में स्वास्थ्य विभाग को आगामी बजट के अनुरूप महत्वपूर्ण कमियों को चिह्नित कर उन्हें चरणबद्ध तरीके से दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए पैसे की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी।
बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र का व्यापक सुधार बड़े बजट की मांग करता है। सभी जरूरतों को एक साथ पूरा करना संभव नहीं है। इसलिए पहले उन कमियों को दूर किया जाए, जिनका मरीजों को मिलने वाली सेवाओं पर सीधा और तत्काल असर पड़ता है। उन्होंने प्राथमिक और माध्यमिक स्वास्थ्य केंद्रों की बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया।
बैठक में स्किम्स, सरकारी मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों की कार्यप्रणाली, मरीजों की देखभाल, बुनियादी ढांचे और विशेषज्ञ सेवाओं की स्थिति की समीक्षा की गई। चिकित्सा शिक्षा, विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता, डिजिटल स्वास्थ्य और स्वास्थ्य क्षेत्र में मानव संसाधन की जरूरतों पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
सरकार ने आने वाले समय के लिए कैंसर उपचार, मेडिकल सीटों में क्षमता विस्तार, डिजिटल स्वास्थ्य, ओरल हेल्थ, खाद्य सुरक्षा, मानसिक स्वास्थ्य, नशामुक्ति, लिवर ट्रांसप्लांट, पोषण और जेरियाट्रिक केयर को भी प्रमुख प्राथमिकताओं में रखा है। बैठक में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सकीना इत्तू, मुख्यमंत्री के सलाहकार नासिर असलम वानी, मुख्य सचिव अटल डुल्लू, अतिरिक्त मुख्य सचिव धीरज गुप्ता और स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के आयुक्त सचिव एम. राजू भी माैजूद रहे।